By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा हिंदू पिता, रुला देगा बांग्लादेश का ये वीडियो…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा हिंदू पिता, रुला देगा बांग्लादेश का ये वीडियो…
विदेश

बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा हिंदू पिता, रुला देगा बांग्लादेश का ये वीडियो…

Last updated: 2024/08/14 at 10:55 AM
Share
5 Min Read
बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा हिंदू पिता, रुला देगा बांग्लादेश का ये वीडियो…
SHARE

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर भारत जाने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर कई तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं।

अल्पसंख्यक हिंदुओं के धार्मिक स्थलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की जा रही है। कई अल्पसंख्यकों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

जहां दुनियाभर से इस बर्बरता के खिलाफ आवाज उठ रही है तो वहीं बांग्लादेश से एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक बुजुर्ग बाप अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा है।

पिछले कुछ दिनों से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सदस्य अपने गायब हुए परिजनों की तलाश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों ने हाथ में पोस्टर लिए हुए हैं जिन पर उनके अपनों के फोटो दिखाई दे रही हैं।

इसी दौरान एक बुजुर्ग सड़क पर अपने लापता बेटे का पोस्टर लेकर प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। सेना के लोग उसे सड़क से हटाते दिख रहे हैं।

वह चिल्लाते हुए कहता है, “मैं अपनी जान दे दूंगा, लेकिन मुझे अपने बच्चे के लिए न्याय चाहिए। मेरा बच्चा कहां है? मैं अपने बच्चे के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए दर-दर भटक रहा हूं, लेकिन कोई मेरी बात नहीं सुन रहा है।”

देश में हिंसा की घटनाओं के दौरान लापता हुए अपने परिवार के सदस्यों के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सदस्यों और सेना के जवानों के बीच मामूली झड़प भी हुई थी।

वहीं मंगलवार को दिन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने परेशान हिंदू समुदाय के सदस्यों से यहां प्रसिद्ध ढाकेश्वरी मंदिर में मुलाकात की और उनकी सरकार की भूमिका के बारे में कोई धारणा बनाने से पहले धैर्य रखने का आग्रह किया।

यूनुस ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा और बर्बरता के बीच आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला था।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

उन्होंने देश की दुर्दशा के लिए “संस्थागत पतन” को जिम्मेदार ठहराया। यह बैठक पांच अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद कई दिनों तक चली हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदू लोगों पर हमले, उनकी संपत्तियों की तोड़फोड़ तथा कई हिंदू मंदिरों को नष्ट किए जाने के बाद हो रही है। ढाकेश्वरी मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है।

अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के हजारों सदस्यों ने शुक्रवार और शनिवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका और उत्तर-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव में बड़े पैमाने पर विरोध रैलियां निकालीं और देश भर में हुई बर्बरता के बीच सुरक्षा की मांग की। हिंसा के दौरान हिंदू समुदाय के मंदिरों और उनके घरों पर हमले किये गये थे।

अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए विशेष न्यायाधिकरणों की स्थापना, अल्पसंख्यकों के लिए 10 प्रतिशत संसदीय सीटों का आवंटन, अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू करने आदि की मांग करते हुए हिंदू प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को मध्य ढाका के शाहबाग में तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात अवरुद्ध कर दिया।

#WATCH | Bangladesh: A minor clash occurred between the Army personnel and the members of the minority Hindu community protesting with posters of their family members who went missing during the incidents of violence in the country.

(Visuals outside Jamuna State Guest House in… pic.twitter.com/3Rb7a0aiAC

— ANI (@ANI) August 13, 2024

बांग्लादेश के दो हिंदू संगठनों – बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद – के अनुसार, पांच अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश के 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों पर हमलों की कम से कम 205 घटनाएं हुईं।

इसके अलावा, बांग्लादेश में हिंदुओं के शीर्ष निकाय ने मंगलवार को कहा कि पांच अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को 48 जिलों में 278 स्थानों पर हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है। उसने इसे ‘‘हिंदू धर्म पर हमला’’ करार दिया।

The post बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा हिंदू पिता, रुला देगा बांग्लादेश का ये वीडियो… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के करीब बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के करीब
Next Article किसानों को 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में नाम चेक कर जानें लाभ मिलेगा या नहीं किसानों को 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में नाम चेक कर जानें लाभ मिलेगा या नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..
समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?