By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक और महामारी का प्रकोप, WHO ने लगातार दूसरे साल घोषित की हेल्थ इमरजेंसी; 13 देशों में दे चुका दस्तक…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > एक और महामारी का प्रकोप, WHO ने लगातार दूसरे साल घोषित की हेल्थ इमरजेंसी; 13 देशों में दे चुका दस्तक…
विदेश

एक और महामारी का प्रकोप, WHO ने लगातार दूसरे साल घोषित की हेल्थ इमरजेंसी; 13 देशों में दे चुका दस्तक…

Last updated: 2024/08/15 at 11:39 AM
Share
4 Min Read
एक और महामारी का प्रकोप, WHO ने लगातार दूसरे साल घोषित की हेल्थ इमरजेंसी; 13 देशों में दे चुका दस्तक…
SHARE

कोरोना महामारी से अभी दुनिया पूरी तरह उबर भी नहीं पाई कि एक और जानलेवा बीमारी ने महामारी बनकर अटैक कर दिया है।

Contents
मंकीपॉक्स का नया वैरिएंट बेहद घातकहेल्थ इमरजेंसी क्यों घोषित हुईमंकीपॉक्स पर पहले हेल्थ इमरेंसी कब

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दो साल में लगातार दूसरे साल मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। यह घोषणा अफ्रीकी देश कांगो में महामारी के भयानक संक्रमण के बाद की गई।

मंकीपॉक्स का असर पिछले साल की तुलना में इस बार 160 फीसदी ज्यादा है और यह कांगो से शुरू होकर 13 अन्य देशों में भी दस्तक दे चुका है। इस साल अभी तक मंकी पॉक्स से 517 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

मंकीपॉक्स का असर अफ्रीकी देशों में इस कदर फैल चुका है कि अब यह महामारी का रूप ले रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस बीमारी को लेकर चिंता जताई है।

WHO का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बीमारी का संक्रमण काफी ज्यादा है। इस साल यह संक्रमण पिछले साल की तुलना में 160 फीसदी तक है।

अफ्रीकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के मुताबिक, इस साल अभी तक इसके 17000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और कम से कम 571 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंकीपॉक्स का नया वैरिएंट बेहद घातक

एमपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, जो आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति के निकट जाने से फैलती है। इसमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- बुखार आना, उल्टी इत्यादि। लेकिन, जो लक्षण सबसे अलग करता है- वो शरीर पर फोड़े और मवाद बनाना है।

इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के शरीर में हर जगह फोड़े निकलने लगते हैं। फिर उनसे मवाद निकलने लगता है। यह बेहद पीड़ादायक है। कांगो में मंकीपॉक्स का प्रकोप एक स्थानिक स्ट्रेन के प्रसार से शुरू हुआ, जिसे क्लेड I के रूप में जाना जाता है।

लेकिन इस बार नया वैरिएंट क्लेड Ib तबाही मचा रहा है। इस बीमारी के फैलने के प्रमुख कारणों में एक संक्रामक व्यक्ति से यौन संबंध बनाना भी शामिल है।

हेल्थ इमरजेंसी क्यों घोषित हुई

आमतौर पर किसी भी रोग के प्रकोप के एक देश से दूसरे देशों में फैलने की रफ्तार को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन निर्णय लेता है कि पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी कब जारी की जाए? क्योंकि मंकीपॉक्स कांगो देश से होते हुए बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा समेत 13 देशों में दस्तक दे चुका है। WHO को मामले में हेल्थ इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस कदम में संक्रमित स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य उपायों में तेजी लाना है।

मंकीपॉक्स पर पहले हेल्थ इमरेंसी कब

इससे पहले साल 2022 में मंकीपॉक्स वायरस के क्लेड IIb वैरिएंट ने तबाही मचाई थी। इसके प्रसार की मुख्य वजह पुरुषों के पुरुषों में यौन संबंध बनाना रही। तब WHO ने 10 महीने के लिए पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी लागू की थी।

The post एक और महामारी का प्रकोप, WHO ने लगातार दूसरे साल घोषित की हेल्थ इमरजेंसी; 13 देशों में दे चुका दस्तक… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

August 15, 2024 August 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article WI VS SA T-20: साउथ अफ्रीका की टीम में क्वेना मफाका का चयन WI VS SA T-20: साउथ अफ्रीका की टीम में क्वेना मफाका का चयन
Next Article प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार मैहर पहुंची राधा ने क्यों कहीं यह बात,’अभी मैं प्रिपेयर नहीं’ प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार मैहर पहुंची राधा ने क्यों कहीं यह बात,’अभी मैं प्रिपेयर नहीं’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?