By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नया ‘टाटानगर’ 2000 किमी दूर: स्थानीय लोगों ने मनाया खुशी का महापर्व
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > व्यापार > नया ‘टाटानगर’ 2000 किमी दूर: स्थानीय लोगों ने मनाया खुशी का महापर्व
व्यापार

नया ‘टाटानगर’ 2000 किमी दूर: स्थानीय लोगों ने मनाया खुशी का महापर्व

Last updated: 2024/08/16 at 3:02 PM
Share
4 Min Read
नया ‘टाटानगर’ 2000 किमी दूर: स्थानीय लोगों ने मनाया खुशी का महापर्व
SHARE

झारखंड में स्थित जमशेदपुर देश में सुनियोजित ढंग से बसा पहला औद्योगिक शहर था। इसे टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसे टाटा ग्रुप ने ही बसाया था। अब जमशेदपुर से 2,000 किमी दूर एक नया टाटानगर बसाने की तैयारी की जा रही है। यह जगह तमिलनाडु की औद्योगिक नगरी होसुर है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने होसुर के करीब Thimjepalli गांव में साल 2020 में यहां अपना प्लांट लगाया था। यह आईफोन के एनक्लोजर एसेंबल करने वाला देश का एकमात्र प्लांट है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह होसुर में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला प्लांट होगा। होसुर को जमशेदपुर प्लस माना जा रहा है क्योंकि दोनों शहरों में कई समानताएं हैं लेकिन जमशेदपुर में जहां केवल स्टील पर फोकस है, वहीं होसुर में मामला किसी एक सेक्टर तक ही सीमित नहीं है।

    तमिलनाडु के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर टीआरबी राजा ने कहा कि जमशेदपुर का समृद्ध इतिहास रहा है लेकिन मुझे लगता है कि होसुर उससे भी एक कदम आगे जा सकता है। टाटा के प्लांट के करीब इन्फ्रास्ट्रक्चर के इतने काम चल रहे हैं कि जमशेदपुर के साथ उसकी तुलना स्वाभाविक है। लेकिन हमारा जोर स्टील जैसे किसी एक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर नहीं है बल्कि हमारा फोकस मल्टीपल सेक्टर्स पर है। राज्य सरकार इसे एक आईटी हब के रूप में भी विकसित करना चाहती है क्योंकि यह बेंगलुरु से केवल 40 किमी दूर है। जब इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा और कंपनियां यहां आएंगी, तब कंपनियों को इसकी अहमियत का पता चलेगा।
     
     टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तेजी से होसुर फैसिलिटी का विस्तार कर रही है। दो नई यूनिट लगाई जा रही हैं और साथ ही कर्मचारियों के लिए मकान भी बनाए जा रहे हैं। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रही है। वह भारत में फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ पार्टनरशिप करके उत्पादन बढ़ा रही है। टाटा ने कर्नाटक में विस्ट्रॉन की फैसलिटी भी खरीद ली है। राजा ने कहा कि होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे बड़े एम्प्लॉयर्स में से एक होगी। यहां बड़ी-बड़ी सैलरी पर लोग काम करेंगे। वे जमकर खर्च करेंगे जिससे लोकल इकॉनमी में भी बूस्ट आएगा।

     होसुर में टीवीएस, टाइटन, अशोक लीलेंड्स, एथर और ओला समेत कई कंपनियों की यूनिट्स हैं। यहां एयरपोर्ट बनाने की भी घोषणा हुई है। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरूप के चटर्जी कहते हैं कि होसुर और जमशेदपुर में कई समानताएं हैं। लेकिन जमशेदपुर स्टील सिटी है जिसका अपना अलग मिजाज होता है। इसकी पुनरावृत्ति होसुर में नहीं हो सकती है। जमशेदपुर में पानी और बिजली की कोई कमी नहीं थी लेकिन होसुर के मामले में ऐसा नहीं है। लेकिन आधुनिक सुविधाओं के मामले में होसुर कहीं आगे जा सकता है। टाटा के प्लांट के आसपास कई गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। इस प्लांट में अभी 20,000 लोग काम करते हैं। टाटा ग्रुप तमिलनाडु सरकार के सहयोग से वर्कर्स के लिए मकान बना रहा है। 508 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में 14 ब्लॉक बनाए जाएंगे जिनमें कुल 3,000 फ्लैट होंगे।

You Might Also Like

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बड़ी कंपनियों का नया खेला

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

August 16, 2024 August 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-बिलासपुर में गर्भवती गाय को पत्थर-डंडे मारकर की हत्या, बारिश में बाड़ी में घुसने पर हुआ नाराज छत्तीसगढ़-बिलासपुर में गर्भवती गाय को पत्थर-डंडे मारकर की हत्या, बारिश में बाड़ी में घुसने पर हुआ नाराज
Next Article फिल्म ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, दूसरे दिन की कमाई और एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट फिल्म ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, दूसरे दिन की कमाई और एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?