By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश >  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल
देश

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल

Last updated: 2024/08/16 at 8:00 PM
Share
3 Min Read
 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल
SHARE

नई दिल्ली । कोलकाता के अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में है। इसी  मामले में अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के बाद स्थिति और जटिल हो गई है। मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 17 अगस्त से अगले 24 घंटे के लिए देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने सरकारी और निजी अस्पतालों में कामकाज ठप रखने की बात कही है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और स्वास्थ्य सेवाओं में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बुधवार रात 40 से 50 लोगों की एक बड़ी भीड़ ने अस्पताल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला सबूतों को नष्ट करने के इरादे से किया गया था। हालांकि, कोलकाता पुलिस ने इन दावों का खंडन कर कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो इन आरोपों की पुष्टि कर सके। इस घटना के बाद, स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। इसके बाद डॉक्टरों ने इस मामले की गंभीरता को देखकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
आईएमए की 17 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू हो रही 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल के दौरान निम्नलिखित सेवाएं प्रभावित रहेगी। 
ओपीडी सेवाएं बंद: हड़ताल के दौरान सभी ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवाएं बंद रहेंगी। मरीजों को सामान्य जांच और इलाज के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 
इलेक्टिव सर्जरी रद्द: हड़ताल के चलते इलेक्टिव सर्जरी (योजनाबद्ध सर्जरी) नहीं होगी। केवल आपातकालीन सर्जरी और इलाज जारी रहेगा। 
मॉडर्न मेडिसिन डॉक्टरों की सेवाएं प्रभावित: हड़ताल उन सभी क्षेत्रों में लागू होगी जहां आधुनिक चिकित्सा डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिसमें सरकारी और निजी अस्पताल शामिल हैं। हालांकि, हड़ताल के दौरान सभी जरूरी चिकित्सा सेवाएं, जैसे आपातकालीन देखभाल, जारी रहेंगी और मरीजों की आपात स्थिति में तुरंत सहायता की जाएगी।
इस हड़ताल के निर्णय के साथ, डीएमए ने एक इमरजेंसी मीटिंग भी आयोजित की। डॉ. आलोक भंडारी ने कहा, कोलकाता में हमारी बहनों और बेटियों के साथ जो कुछ भी हुआ है, उससे हर कोई गुस्से और दर्द में है। हम इस घटना के खिलाफ अपने गुस्से और दुख को जाहिर करने के लिए हड़ताल कर रहे हैं। डीएमए ने स्पष्ट किया कि अगर सरकार इस गंभीर मुद्दे का तत्काल समाधान नहीं करती और समस्याओं का स्थायी हल नहीं खोजती, तब चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस हड़ताल के दौरान, आवश्यक चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी, लेकिन ओपीडी और इलेक्टिव सर्जरी प्रभावित हो सकती है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 16, 2024 August 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेला के ब्रोशर का किया विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेला के ब्रोशर का किया विमोचन
Next Article छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव ने मूल्यांकन केंद्र का किया निरीक्षण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव ने मूल्यांकन केंद्र का किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..
श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?