By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फूड इंडस्ट्री के उद्योगपतियों से रूबरू हुए फूड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > फूड इंडस्ट्री के उद्योगपतियों से रूबरू हुए फूड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी
छत्तीसगढ़राज्य

फूड इंडस्ट्री के उद्योगपतियों से रूबरू हुए फूड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी

Last updated: 2024/08/16 at 8:05 PM
Share
4 Min Read
फूड इंडस्ट्री के उद्योगपतियों से रूबरू हुए फूड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी
SHARE

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में नई शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत बी.टेक फूड टेक्नालॉजी के विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं तथा संभावनाओं से रूबरू कराने के लिए प्रथम इंडस्ट्री एकेडेमिया आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों जैसे इन्डस मेगा फूड पार्क, गोयल फूड्स, आकृति सुपर स्नेक्स, मनोरमा इंडस्ट्री लिमिटेड, केपस आईसक्रीम, सी जी सोया फूड्स, देवकान फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, अजय फूड्स, रामांजली आर्गेनिक्स, अमूल, साई सदन फूड प्रोसेसिंग, क्रिस्पस क्राप डिलाईट्स प्राइवेट लिमिटेड, बोंजेलो आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस एकेडेमिया में विभिन्न विषयों जैसे बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, फूड टेक्नॉलाजी, फूड इंजीनियरिंग, डेयरी इंजीनियरिंग, माइक्रो बायोलाजी, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, इंजीनियरिंग केमेस्ट्री, इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस आदि के विशेषज्ञ शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने उद्बोधन में उद्योगों को शिक्षा संस्थानों से जोड़कर कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने उद्योगों से फूड टेक्नालॉजी के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन को ध्यान में रखकर नए शोध करने की वकालत की। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही जिससे कच्चा माल स्थानीय स्तर पर प्राप्त किया जा सके। उन्होंने फूड इन्डस्ट्री में नए मिलेट बेस्ड उत्पादों के निर्माण पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय ने सन 2024-25 से नई शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की छठवीं डीन्स समिति की रिपोर्ट के आधार पर बी.टेक फूड टेक्नोलाजी के नये सिलेबस के अनुरूप पाठ्यक्रम में परिवर्तन किये हैं जिनमें फूड इंडस्ट्रीज के सहयोग से स्कील डेवलपमेंट कार्यक्रम, फूड इंडस्ट्रीज में एक समेस्टर इंन्टर्नशिप तथा फूड इंडस्ट्रीज के सहयोग से आवश्यक इंडस्ट्री रेडी मानव संसाधन तैयार करना शामिल है। फूड टेक के चार वर्षीय पाठ्यक्रम पर चर्चा के दौरान इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थियों को आधारभूत तकनीकी ज्ञान देते हुए सॉफ्ट स्किल में प्रशिक्षित किया जाये। प्रायोगिक विषयों में ज्यादा ध्यान देकर विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में विकसित करने हेतु संस्थान को सलाह दी गई।
 
इंडस्ट्रीज में इन्टर्नशीप विषय पर पेनल डिस्कसन में यह बात कही गई कि उद्योग संस्थानों ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पूर्व के वर्षों के अनुरूप इन्टर्न के रूप में लेने हेतु सहमति देते हुए अपेक्षा की कि संस्थान इन्टर्नशीप में संलग्न करने के पूर्व विद्यार्थियों को इंडस्ट्रीज की आधारभूत जानकारी एवं कार्यक्रम पर इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि को आमंत्रित कर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित करें जिससे इंडस्ट्रीज, विद्यार्थी एवं संस्थान एक दिशा में कार्य कर सकें। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. दवे ने महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं, परियोजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रथम बैच के सभी विद्यार्थियो को रोजगार प्राप्त होने की जानकारी पावरपाइंट के माध्यम से प्रस्तुत की गई तथा महाविद्यालय का भ्रमण कराया गया। उद्योगपतियों को सोया पनीर इकाई और मिलेट प्रोसेसिंग इकाई का अवलोकन कराया गया। सभी अतिथियों ने महाविद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, आई.जी.के.वी. राबी मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. हुलास पाठक खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

August 16, 2024 August 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल रमेन डेका को ब्रम्हकुमारी बहनों ने बांधी राखी राज्यपाल रमेन डेका को ब्रम्हकुमारी बहनों ने बांधी राखी
Next Article युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाएं : केदार कश्यप युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाएं : केदार कश्यप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..
श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?