By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिस ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी ने छोड़ा मांसाहार, प्रसाद खाकर करते रहे शूटिंग. उसी फिल्म के लिए मिला ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > मनोरंजन > जिस ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी ने छोड़ा मांसाहार, प्रसाद खाकर करते रहे शूटिंग. उसी फिल्म के लिए मिला ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड
मनोरंजन

जिस ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी ने छोड़ा मांसाहार, प्रसाद खाकर करते रहे शूटिंग. उसी फिल्म के लिए मिला ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड

Last updated: 2024/08/17 at 12:06 PM
Share
4 Min Read
जिस ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी ने छोड़ा मांसाहार, प्रसाद खाकर करते रहे शूटिंग. उसी फिल्म के लिए मिला ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड
SHARE

70वें नेशनल फिल्म अवार्ड में विजेताओं के नाम की घोषणा आज कर दी गई है। इस लिस्ट में शर्मिला टैगोर, नीना गुप्ता, मनोज बाजपेयी के साथ साउथ हीरो ऋषभ शेट्टी का भी नाम शामिल है।

ऋषभ शेट्टी को मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में अवार्ड मिला है। वहीं नित्या मेनन (तिरुचित्रम्बलम के लिए) और मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस के लिए) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में हैं। शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘गुलमोहर’ ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता।

नेशनल अवार्ड के विजेताओं के नामों की घोषणा के साथ ही कंतारा फिल्म के ऋषभ शेट्टी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्हें इस बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और कहा जा रहा है कि जैसी एक्टिंग उन्होंने कंतारा में की है, वो इसको डिजर्व करते थे।

बता दें कि साल 2022 में कंतारा फिल्म आई थी। इस फिल्म का आधार वनवासी हिन्दू संस्कृति में देव की महत्ता दिखाना था। इसका लेखन, निर्देशन करने के साथ ऋषभ शेट्टी ने खुद इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी।

ऋषभ की एक्टिंग देखने के बाद तब भी उनकी तारीफ हुई थी, लेकिन जब लोगों को पता चला था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की तो किसी को विश्वास नहीं हुआ था कि आज भी अभिनेता ऐसे किरदारों के पीछे छिपी भावनाओं का सम्मान करते हैं।

शूटिंग से लगभग एक महीने पहले ही उन्होंने त्याग दिया था मांसाहार
बताया जाता है कि ऋषभ ने इस फिल्म में ‘दैव कोला’ वाले दृश्य की शूटिंग से लगभग एक महीने पहले ही उन्होंने मांसाहार का त्याग कर दिया था। इसके अलावा फिल्म में एक दृश्य है, जिसमें ऋषभ शेट्टी की पीठ पर आग वाली छड़ी से वार किया जाता है।

अभिनेता ने बताया था कि फिल्म का छड़ी वाला दृश्य एकदम वास्तविक है, ऐसे में उनकी पीठ पर जले के कई निशान भी आ गए थे। उन्होंने बताया कि हाव-भाव और एक्शन के कारण अभिनय वाला कार्य कठिन था।

ऋषभ शेट्टी ने यह भी जानकारी दी थी ‘दैव कोला’ नृत्य के दौरान उन्हें शरीर पर 50-60 किलो का अतिरिक्त वजन ढोना था। ‘दैव कोला’ अलंकार के बाद वो सिर्फ नारियल पानी लेते थे, और कुछ नहीं।

इस दृश्य को फिल्माने से पहले और इसके बाद उन्हें प्रसाद खाने के लिए दिया जाता था। दिन का अंत होने तक उन्हें काफी थकावट हो जाती थी। उन्होंने बताया कि फिर भी वो काम करते थे, ताकि दूसरे लोगों की ऊर्जा कम न हो।

ऋषभ शेट्टी ने बताया था कि वो शूटिंग के दौरान हुई कठिनाइयों की बात नहीं करते, लेकिन अब मीडिया पूछ रही है तो उन्हें ये सब बताना पड़ रहा है। उन्होंने पीठ पर आग से दागे जाने वाले दृश्य को लेकर कहा कि भले ही ये दर्दनाक था, उनके मन में ये बात थी कि उन्हें ये करना है।

गौरतलब है कि ये फिल्म 14 अक्टबूर 2022 को सिनेमाघरों में आई थी। मात्र 15 दिनों में इस फिल्म ने 275 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस फिल्म के लिए हर किसी ने ऋषभ शेट्टी की तारीफ की थी। इस फिल्म को मात्र 16 करोड़ के बजट में बनाया गया था।

You Might Also Like

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का आगाज़, अनुच्छेद-370 हटने के बाद घाटी में पहली बार चुनाव जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का आगाज़, अनुच्छेद-370 हटने के बाद घाटी में पहली बार चुनाव
Next Article तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?