By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रक्षाबंधन हुआ बेहद खास; आसमान में दिखेगा सुपर ब्लू मून, क्या सच में नीला हो जाएगा चांद…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > रक्षाबंधन हुआ बेहद खास; आसमान में दिखेगा सुपर ब्लू मून, क्या सच में नीला हो जाएगा चांद…
देश

रक्षाबंधन हुआ बेहद खास; आसमान में दिखेगा सुपर ब्लू मून, क्या सच में नीला हो जाएगा चांद…

Last updated: 2024/08/19 at 12:53 AM
Share
3 Min Read
रक्षाबंधन हुआ बेहद खास; आसमान में दिखेगा सुपर ब्लू मून, क्या सच में नीला हो जाएगा चांद…
SHARE

रक्षाबंधन के मौके पर एक बेहद खास खगोलीय घटना होने जा रही है।

नासा के अनुसार, इस दिन सुपर ब्लू मून का दर्शन होने वाला है। यह दुर्लभ नजारा 19 अगस्त को पृथ्वी से साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

खास बात यह भी है कि इसे अगले तीन दिनों तक देखा जा सकता है। इस रविवार से शुरू होकर बुधवार तक आप इस खगोलीय घटना का गवाह बनेंगे।

इसके अलावा, बाकी के तीन सुपर मून भी इस साल दिखाई देने वाले हैं। इनमें से एक 17 सितंबर को दिखाई देगा, जिसे हार्वेस्ट मून के तौर पर जाना जाता है।

दूसरी बार 17 अक्टूबर को हंटर मून का दर्शन होगा। इसी तरह 15 नवंबर की पूर्णिमा को बीवर मून नजर आएगा।

रक्षाबंधन को राखी पूर्णिमा के तौर पर भी जाना जाता है जिसे पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल का रक्षाबंधन पर्व तो बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि इसी दिन सुपर ब्लू मून का भी दर्शन होगा।

भारतीयों के लिए यह संयोग और भी खास बन जाता है।

नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि ताजा सुपर ब्लू मून को आसानी से देखा जा सकता है। आप अपनी छत या आंगन से इसका दीदार कर सकते हैं। दूरबीन का सहारा लेकर चंद्रमा की सतह को भी देखा जा सकता है।

क्या नीला दिखाई देगा चांद?

बता दें कि सुपर मून शब्द साल 1979 में ज्योतिषी रिचर्ड नोल की ओर से गढ़ा गया था। दरअसल, जब एक कैलेंडर महीने में 2 पूर्णिमा हों तो दूसरी पूर्णिमा का चांद ब्लू मून कहा जाता है।

इसका नाम भले ही ब्लू मून हो, मगर यह हकीकत में ब्लू नहीं होता है।

एक महीने में आने वाली दूसरी पूर्णिमा का यह पारंपरिक नाम है।

सुपर ब्लू मून के दौरान ब्लू मून और सुपर मून दोनों मिलकर बड़े व चमकीले चंद्रमा के साथ आकाश को रोशन कर देते हैं। यह घटना उस वक्त होती है जब चंद्रमा अपनी कक्षा के दौरान पृथ्वी के करीब होता है।

ऐसी स्थिति में वह बड़ा और चमकीला दिखाई देने लगता है। जानकार बताते हैं कि कभी-कभी हवा में धुएं या धूल के कण प्रकाश की लाल तरंगदैर्ध्य को बिखेर देते हैं।

इसके चलते कुछ जगहों पर चंद्रमा सामान्य से अधिक नीला दिखने लगता है। मगर, इस घटना का सुपर ब्लू मून से कुछ लेना-देना नहीं है।

The post रक्षाबंधन हुआ बेहद खास; आसमान में दिखेगा सुपर ब्लू मून, क्या सच में नीला हो जाएगा चांद… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 19, 2024 August 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Next Article बांग्लादेश में हिंदुओं की नौकरियों पर नजर, घर-मंदिरों पर हमलों के बाद अब जबरन मांगे जा रहे इस्तीफे… बांग्लादेश में हिंदुओं की नौकरियों पर नजर, घर-मंदिरों पर हमलों के बाद अब जबरन मांगे जा रहे इस्तीफे…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

डीएमएफ योजना से किसानों को मिली आधुनिक खेती की सौगात, दंतेवाड़ा के 24 किसानों को वितरित किए गए पावर टिलर, खेती होगी आसान और कम खर्चीली….
डीएमएफ योजना से किसानों को मिली आधुनिक खेती की सौगात, दंतेवाड़ा के 24 किसानों को वितरित किए गए पावर टिलर, खेती होगी आसान और कम खर्चीली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल, शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ….
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल, शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि….
पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड…..
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?