By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन, चेन्नई में आया हार्ट अटैक…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन, चेन्नई में आया हार्ट अटैक…
देश

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन, चेन्नई में आया हार्ट अटैक…

Last updated: 2024/08/19 at 10:05 AM
Share
3 Min Read
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन, चेन्नई में आया हार्ट अटैक…
SHARE

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। राजेश पाल भारतीय तटरक्षक बल का 25वें महानिदेशक थे।

भारतीय नौसेना अकादमी के छात्र रहे राकेश पाल साल 1989 के जनवरी माह में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने चेन्नई में राकेश पाल को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिकारियों ने बताया कि पाल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारतीय तटरक्षक बल के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद दिन में राजीव गांधी सामान्य अस्पताल (आरजीजीएच) में भर्ती कराया गया।

उनके निधन पर राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “आज चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ।”

उन्होंने कहा, “वह एक योग्य और प्रतिबद्ध अधिकारी थे, जिनके नेतृत्व में भारतीय तटरक्षक बल भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी प्रगति कर रहा था। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh and Tamil Nadu CM MK Stalin paid last respects to Indian Coast Guard chief Rakesh Pal who passed away today in Chennai after suffering a cardiac arrest. pic.twitter.com/1dgAXf32U5

— ANI (@ANI) August 18, 2024

राजेश पाल भारतीय नौसेना स्कूल द्रोणाचार्य, कोच्चि में गनरी और हथियार प्रणाली में पेशेवर विशेषज्ञता हासिल की थी। साथ ही ब्रिटेन से उन्होंने इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स फायर कंट्रोल सॉल्यूशन कोर्स भी किया था।

दिवंगत महानिदेशक राकेश पाल ने आईसीजी का पहला गनर होने की भी उपलब्धि हासिल की थी। 35 साल के करियर में राकेश पाल कई अहम पदों पर रहे।

पाल को समुद्री क्षेत्र में व्यापक अनुभव था और उन्होंने आईसीजी जहाजों की सभी श्रेणियों की कमान संभाली, जिनमें आईसीजीएस समर्थ, आईसीजीएस विजित और आईसीजीएस सुचेता कृपलानी शामिल हैं।

उनके नेतृत्व में तटरक्षक बल ने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों और अभ्यासों का संचालन किया, जिनमें करोड़ों रुपये मूल्य की ड्रग्स, मादक पदार्थों और सोने की जब्ती शामिल थी।

उनकी असाधारण सेवा के लिए राकेश पाल को अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), राष्ट्रपति तटरक्षक पदक और तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी दीपा पाल और दो बेटियां- स्नेहल और तारुषि शामिल हैं।

The post भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन, चेन्नई में आया हार्ट अटैक… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 19, 2024 August 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘यौन इच्छा’ पर नियंत्रण की सलाह पर 20 को फैसला सुनाएगी सुप्रीम कोर्ट ‘यौन इच्छा’ पर नियंत्रण की सलाह पर 20 को फैसला सुनाएगी सुप्रीम कोर्ट
Next Article शेख हसीना के लिए रविवार को खुली बांग्लादेश की अदालत, छटपटा रही यूनुस सरकार शेख हसीना के लिए रविवार को खुली बांग्लादेश की अदालत, छटपटा रही यूनुस सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि….
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की अहम बैठक: विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा-पर्यटन समेत कई बड़े प्रस्ताव मंजूर…..
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की अहम बैठक: विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा-पर्यटन समेत कई बड़े प्रस्ताव मंजूर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत…..
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?