By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान…
विदेश

एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान…

Last updated: 2024/08/20 at 10:50 AM
Share
3 Min Read
एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान…
SHARE

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब नई सियासी भूमिका में भी नजर आ सकते हैं।

Contents
हैरिस की लोकप्रियता में हुआ इजाफाट्रंप पिछड़े

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीतने पर कैबिनेट पद देने या व्हाइट हाउस में सलाहकार बनाने की पेशकश कर दी है।

इधर, मस्क भी नई भूमिका के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने हैं। ट्रंप का मुख्य मुकाबला डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस से है।

मस्क ने विभाग के संकेत भी दे दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने पोस्ट किया, ‘मैं सेवाएं देने के लिए तैयार हूं।’ उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट किया, जिसमें लिखा है, ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशीएंसी या DOGE’

रॉयटर्स से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह मस्क के लिए एडवाइजर की भूमिका या कैबिनेट पोस्ट पर विचार करेंगे। इसपर उन्होंने कहा, ‘वह बहुत ही स्मार्ट हैं। अगर वह ऐसा करेंगे, तो मैं निश्चित रूप से यह काम करूंगा।

वह बहुत ही समझदार व्यक्ति हैं।’ इसके अलावा ट्रंप ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 7500 डॉलर टैक्स क्रेडिट को भी खत्म करने पर विचार करने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसपर वह ‘अंतिम फैसला’ नहीं ले रहे हैं।

हैरिस की लोकप्रियता में हुआ इजाफा

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी में उत्साह और अमेरिकियों के बीच अपनी लोकप्रियता में वृद्धि के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। ‘एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च’ के एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक, अमेरिका के लगभग आधे वयस्क (48 प्रतिशत) हैरिस के बारे में बहुत या कुछ हद तक अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं।

गर्मी की शुरुआत में ऐसे अमेरिकियों की संख्या 39 प्रतिशत थी, लिहाजा अब इसमें वृद्धि देखी गई है। उस समय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस में खराब प्रदर्शन के बाद अंतत: जो बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी से हटना पड़ा था।

ट्रंप पिछड़े

हैरिस ने न केवल अपनी लोकप्रियता में सुधार किया है बल्कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर बाइडन की लोकप्रियता को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके बारे में 38 प्रतिशत अमेरिकियों ने अनुकूल विचार प्रकट किए थे। इसके अलावा हैरिस ट्रंप से भी आगे हैं, जिनके बारे में 41 प्रतिशत वयस्क अनुकूल विचार रखते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार से शुरू हो रहा है।

The post एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

August 20, 2024 August 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गाजा में सीजफायर के लिए माना इजरायल, हमास की हां का इतंजार; मिडिल-ईस्ट में अमेरिका को बड़ी कामयाबी… गाजा में सीजफायर के लिए माना इजरायल, हमास की हां का इतंजार; मिडिल-ईस्ट में अमेरिका को बड़ी कामयाबी…
Next Article अब हरियाणा में लेडी डॉक्टर का हुआ अपहरण, चंडीगढ़ ले जाकर पीटा अब हरियाणा में लेडी डॉक्टर का हुआ अपहरण, चंडीगढ़ ले जाकर पीटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?