By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा से लेकर अमेरिका तक, खालिस्तानियों पर ताबड़तोड़ हमले; बाल-बाल बचा निज्जर का करीबी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > कनाडा से लेकर अमेरिका तक, खालिस्तानियों पर ताबड़तोड़ हमले; बाल-बाल बचा निज्जर का करीबी…
विदेश

कनाडा से लेकर अमेरिका तक, खालिस्तानियों पर ताबड़तोड़ हमले; बाल-बाल बचा निज्जर का करीबी…

Last updated: 2024/08/21 at 10:01 AM
Share
5 Min Read
कनाडा से लेकर अमेरिका तक, खालिस्तानियों पर ताबड़तोड़ हमले; बाल-बाल बचा निज्जर का करीबी…
SHARE

पिछले साल मारे गए खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर का सहयोगी भी एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बचा है।

Contents
शूटरों ने गोलियों की बौछार कर दीराजू तथाकथित जनमत संग्रह कराने करने करता है मददरघबीर निज्जर के घर पर कई बार गोलीबारी

निज्जर का बेहद करीबी सतिंदर पाल सिंह राजू अमेरिका में जिस कार से जा रहा था उस पर कई बार गोलीबारी की गई। हालांकि वह बच निकला।

राजू हाल ही में कैलगरी में तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह के मुख्य आयोजकों में से एक था। उसे इसी महीने 11 अगस्त को मारने की कोशिश की गई।

उसका पिक-अप ट्रक कैलिफोर्निया में एक नेशनल हाईवे से गुजर रहा था तभी उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई।

शूटरों ने गोलियों की बौछार कर दी

इससे एक दिन पहले गुरुद्वारे के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर भी ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोलीबारी की गई। बता दें कि मरने से पहले निज्जर भी इसी गुरुद्वारे का अध्यक्ष था।

राजू की बात करें तो वह अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़ा है। एसएफजे के महाधिवक्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राजू को निज्जर का “करीबी सहयोगी” और खालिस्तान जनमत संग्रह का “सक्रिय आयोजक” बताया है। पन्नू ने कहा कि राजू “एक घातक हमले में बच गया। वह जिस ट्रक में ट्रैवल कर रहा था, उस पर शूटरों ने गोलियों की बौछार कर दी थी।”

राजू तथाकथित जनमत संग्रह कराने करने करता है मदद

जब राजू का ट्रक योलो काउंटी के वुडलैंड में था, तब उस पर ‘4-5 राउंड गोलियां’ चलाई गई थीं। हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स ने कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल द्वारा दर्ज की गई इस घटना की रिपोर्ट देखी है।

पन्नू के मुताबिक, पिछले साल 18 जून को कनाडा के सरे में निज्जर की हत्या के बाद, राजू ने अक्टूबर तक उस शहर में डेरा डाला था और 2023 में वहां आयोजित जनमत संग्रह के साथ-साथ इस साल 28 जुलाई को कैलगरी, अल्बर्टा में आयोजित जनमत संग्रह को कराने करने में मदद की थी।

पन्नू ने भारत सरकार पर राजू को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि भारत “वैश्विक खालिस्तान जनमत संग्रह अभियान को हिंसक रूप से दबा रहा है।” फिलहाल अमेरिकी पुलिस द्वारा घटना के संबंध में किसी भी गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की गई है और न ही किसी मकसद का पता लगाया गया है।

रघबीर निज्जर के घर पर कई बार गोलीबारी

इस बीच, 10 अगस्त को सरे में गुरु नानक सिख मंदिर के पूर्व अध्यक्ष रघबीर निज्जर के घर पर कई बार गोलीबारी की गई।

हालांकि पुलिस ने घर के मालिक की पहचान नहीं बताई है, लेकिन 13 अगस्त को एक विज्ञप्ति में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की सरे टुकड़ी ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 3.10 बजे हुई।

विज्ञप्ति में कहा गया, “घटनास्थल पर गोलीबारी से जुड़े सबूत मिले हैं, साथ ही आगजनी के प्रयास के सबूत भी मिले हैं।”

इसमें यह भी कहा गया कि “यह माना जाता है कि यह घटना जबरन वसूली कांड से जुड़ी हो सकती है।”

बताया जा रहा है कि कनाडा में पिछले एक साल में इंडो-कैनेडियन व्यवसायों और व्यक्तियों को निशाना बनाकर ऐसी कई गोलीबारियां की गई हैं।

घटना से परिचित एक व्यक्ति ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि रघबीर निज्जर उसी गांव से है, जहां हरदीप निज्जर रहता है और माना जाता है कि वे दोनों रिश्तेदार हैं। उस व्यक्ति ने बताया कि वह फिर से गुरुद्वारे का अध्यक्ष बनने का प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की ‘संभावित’ संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद से दोनों देशों के संबंधों में गंभीर तनाव व्याप्त है।

भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ बताते हुए खारिज कर दिया था। भारत लगातार कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा अपनी धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों कोई लगाम नहीं लगा रहा है।

इस साल कनाडाई पुलिस ने निज्जर की हत्या के सिलसिले में चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक भारतीय कनेक्शन के सबूत नहीं दिए हैं। फिलहाल इस पहलू की जांच जारी है।

The post कनाडा से लेकर अमेरिका तक, खालिस्तानियों पर ताबड़तोड़ हमले; बाल-बाल बचा निज्जर का करीबी… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

August 21, 2024 August 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सीरम इंस्टिट्यूट मंकीपॉक्स वैक्सीन बनाएगा सीरम इंस्टिट्यूट मंकीपॉक्स वैक्सीन बनाएगा
Next Article क्या है लग्जरी ट्रेन फोर्स वन, जिसमें बैठकर युद्ध क्षेत्र में जाएंगे पीएम मोदी… क्या है लग्जरी ट्रेन फोर्स वन, जिसमें बैठकर युद्ध क्षेत्र में जाएंगे पीएम मोदी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News:’लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें…’, मुख्यमंत्री धामी ने विद्युत वितरण लॉस को न्यूनतम करने के दिए निर्देश, कहा- मार्च तक सारे कार्य पूर्ण कर ले….
Uttarakhand News:’लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें…’, मुख्यमंत्री धामी ने विद्युत वितरण लॉस को न्यूनतम करने के दिए निर्देश, कहा- मार्च तक सारे कार्य पूर्ण कर ले….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News- राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी, प्रदेशभर में विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…..
Uttarakhand News- राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी, प्रदेशभर में विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand news- अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में की शिरकत, 20 प्रतिभाशाली बेटियों को दी छात्रवृत्ति…..
Uttarakhand news- अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में की शिरकत, 20 प्रतिभाशाली बेटियों को दी छात्रवृत्ति…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand news: ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’ सीएम धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा….
Uttarakhand news: ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’ सीएम धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा….
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?