By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-रायपुर के ईडी दफ्तर का आज कांग्रेस करेगी घेराव, देवेंद्र के लिए 24 को जिलों में धरना-प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-रायपुर के ईडी दफ्तर का आज कांग्रेस करेगी घेराव, देवेंद्र के लिए 24 को जिलों में धरना-प्रदर्शन
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-रायपुर के ईडी दफ्तर का आज कांग्रेस करेगी घेराव, देवेंद्र के लिए 24 को जिलों में धरना-प्रदर्शन

Last updated: 2024/08/22 at 6:46 PM
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़-रायपुर के ईडी दफ्तर का आज कांग्रेस करेगी घेराव, देवेंद्र के लिए 24 को जिलों में धरना-प्रदर्शन
SHARE

रायपुर.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन करने का रुख अख्तियार किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी 22 अगस्त को रायपुर ईडी दफ्तर कार्यालय का घेराव करेगी। ईडी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगी। वहीं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध 24 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

सेबी अध्यक्ष को उनके पद से हटाने और इसकी जांच जेपीसी से करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने देशभर में 22 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसमें पार्टी के सभी नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विभागों के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर निगम के सभी पार्षदों को शामिल होने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध 24 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसजन धरना देकर ईडी को चेतावनी देंगे कि वह अपनी संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन मत करे। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करके जांच एजेंसी को आईना दिखायेगी। आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा का अनुषांगिक संगठन बना कर रख दिया है। विपक्ष को परेशान करने का षड़यंत्र ईडी का मुख्य काम बन गया है।

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश: भूपेश बघेल
इससे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक देवेंद्र यादव से मिलना चाहते थे। उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्होंने क्या अपराध किया है और उन पर कौन सी धाराएं लगाई गई हैं? उन्होंने बताया कि जब गिरफ्तारी की गई तो उसे दौरान एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई, जो भी नोटिस दिया गया वह कानूनी धारा 160 के तहत दिया गया है, जो गवाही की नोटिस होती है। गवाही लेने की बात कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव को धोखा देकर के गिरफ्तार किया गया है। यह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। हम गिरफ्तारी को अदालत में चुनौती देंगे। 22 अगस्त को सभी कांग्रेस विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 23 अगस्त को हम राज्यपाल से समय मांगने की कोशिश कर रहे हैं। 24 अगस्त को कांग्रेस गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

देवेंद्र की गिरफ्तारी एक राजनीतिक षड्यंत्र: सचिन पायल
तीसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रे प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी एक राजनीतिक षड्यंत्र है। बलौदाबाजार की घटना ने पूरे देश में लोगों के मन में भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था को ले कर सवाल खड़े किये हैं। प्रशासन इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने में पूरी तरीके से असमर्थ रही है। जनता के सवालों के दबाव में आकर इस विफलता को छिपाने के लिए कल कांग्रेस के दो बार के युवा विधायक और भिलाई नगर के पूर्व महापौर, देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

'हम सतनामी समाज के साथ'
उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जांच में अभी तक यह नहीं साफ कर पाई है की जो भाजपाई नेता घटना स्थल पर मौजूद थे और हिंसा भड़काने का काम कर रहे थे, उन्हें क्यों बचाया जा रहा है। घटना स्थल पर लचर कानून व्यवस्था के लिए किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या मंत्री को अभी तक जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। यह प्रदेश की जनता को पता है की अगर सतनामी समाज को ठेस पहुंचाने वाले कारनामों की उचित समय पर जांच की जाती और आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया होता, तो बलौदाबाजार जैसी घटना घटने की परिस्थितियां ही नहीं पैदा होती। कांग्रेस इस लापरवाह एवं पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी आलोचना करती है। देश प्रदेश की जनता और न्यायालयओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी तथ्यों को जरूर रखेगी। सतनामी समाज के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

क्या है मामला
भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार आगजनी मामले के आरोप में हुई है। बलौदाबाजार में दस जून को कलेक्टोरेट कार्यालय में भीड़ ने तोड़फोड़ कर कई गाड़ियों को फूंक दिया। सतनामियों की ओर से विजय स्तंभ की कथित तोड़फोड़ के खिलाफ बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने यहां पर जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान आरोप है कि देवेंद्र यादव और कई कांग्रेसी नेता दशहरा मैदान में एक बैठक में शामिल हुए थे। इसमें सतनामी समाज के लोग भी उपस्थित थे। बाबा गुरु घासीदास सतनाामी समाज के महान संत माने जाते हैं। छ्त्तीसगढ़ में इस समाज की अच्छी खासी जनसंख्या है। 

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…

August 22, 2024 August 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, मांगें पूरी होने का कर रहे इंतजार डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, मांगें पूरी होने का कर रहे इंतजार
Next Article  दिल्ली सरकार के विज्ञापन से केजरीवाल गायब….नाराज आतिशी ने दिया नोटिस   दिल्ली सरकार के विज्ञापन से केजरीवाल गायब….नाराज आतिशी ने दिया नोटिस 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?