By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCIRT), छत्तीसगढ़ सरकार ने की मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCIRT), छत्तीसगढ़ सरकार ने की मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी
छत्तीसगढ़राज्य

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCIRT), छत्तीसगढ़ सरकार ने की मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी

Last updated: 2024/08/23 at 7:42 PM
Share
4 Min Read
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCIRT), छत्तीसगढ़ सरकार  ने की मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी
SHARE

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में किशोरों को सशक्त बनाने के दूरदर्शी उद्देश्य के तहत, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) ने प्रदेश के विद्यालयीन पाठ्यक्रम में जीवन कौशल शिक्षा को सम्मिलित करने के लिए शिक्षा और कौशल में प्रमुख नॉन-प्रॉफिट संस्था मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। श्री राजेंद्र कुमार कटारा, आईएएस, एससीईआरटी डायरेक्टर और जयंत रस्तोगी, ग्लोबल सीईओ, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्य चर्या रूपरेखा (एनसीएफ) 2023 के अनुरूप, तीन वर्षीय साझेदारी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में किशोरों को आवश्यक जीवन कौशल प्रदान करना है। यह कार्यक्रम पहले दो शैक्षणिक वर्षों में 800 सरकारी स्कूलों तक अपनी पहुँच स्थापित करेगा, जिसके अंतर्गत 1,600 शिक्षक जीवन कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद ये शिक्षक कक्षा 6 से 10 तक के 40,000 छात्रों को जीवन कौशल सिखाएँगे। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले बस्तर संभाग के कांकेर और कोंडागांव के जनजातीय और आकांक्षी जिलों में कार्य किए जाएँगे। इसके बाद, राज्य के सभी 33 जिलों में प्रसार किया जाएगा। इस प्रकार, राज्य के सभी किशोरों तक जीवन कौशल की व्यापक पहुँच सुनिश्चित होगी। पहले वर्ष में, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) के सहयोग से पाठ्यक्रम को प्रासंगिक बनाया जाएगा।

जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट), ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) और क्लस्टर संसाधन केंद्रों (सीआरसी) को मास्टर प्रशिक्षकों के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद, ये मास्टर प्रशिक्षक स्कूलों के शिक्षकों को उचित प्रशिक्षण देंगे और अंततः शिक्षक विद्यार्थियों (किशोरों) को जीवन कौशल के गुर सिखाएँगे। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सएप-आधारित एआई चैटबॉट द्वारा मॉनिटरिंग और सेशन-ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। समुदाय के युवा इस विषय में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाएँगे, जो कहीं न कहीं इस कार्यक्रम के प्रभाव को सिर्फ कक्षा तक ही सीमित न रखकर इसे आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। इस साझेदारी का उद्देश्य किशोरों को स्वयं के लिए जागरूक रहने, सहयोग और सहानुभूति रखने, निर्णय लेने, समस्या का समाधान करने और प्रभावपूर्ण संवाद करने जैसे आवश्यक जीवन कौशल प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सकें। ये कौशल छात्रों को आत्मविश्वासी बनने, लक्ष्य निर्धारित करने और स्वयं को सशक्त बनाने में सहायता करते हैं, जिससे स्कूल में उपस्थिति के साथ ही शिक्षा में उनकी सहभागिता भी बेहतर होती है। श्री राजेंद्र कुमार कटारा, आईएएस, एससीईआरटी डायरेक्टर,छत्तीसगढ़, ने कहा, ;छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ हमारी साझेदारी एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारे किशोरों को जीवन कौशल प्रदान करने के साथ ही उन्हेंआत्मनिर्भर और समाज के सक्रिय सदस्य बनने में मदद करेगी।

यह पहल हमारे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेगी और इस प्रकार, राज्य के छात्र जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बन सकेंगे। जयंत रस्तोगी, ग्लोबल सीईओ, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, ने कहा, एससीईआरटी, छत्तीसगढ़ शासन के साथ हमारी साझेदारी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाती है। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की विशेषज्ञता का उपयोग करके हमारा लक्ष्य राज्य में शिक्षकों द्वारा किशोरों को जीवन कौशल प्रदान करना है। जीवन कौशल शिक्षा युवाओं को सशक्त और सक्रिय नागरिक बनने में मदद करती है। साथ मिलकर, हम एक निष्पक्ष और अधिक समृद्ध समाज का सृजन कर रहे हैं, जहाँ हर युवा अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच सकता है और राज्य तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

You Might Also Like

दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….

छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….

बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर, महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन….

August 23, 2024 August 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छ्त्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय ने प्रदेश के पूरे में 33 जिलों के लिए 16 प्रभारी किए नियुक्त छ्त्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय ने प्रदेश के पूरे में 33 जिलों के लिए 16 प्रभारी किए नियुक्त
Next Article महिला अधिवक्ता से फेसबुक फ्रेंड ने की 37 लाख  की ठगी भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज महिला अधिवक्ता से फेसबुक फ्रेंड ने की 37 लाख  की ठगी भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..
दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?