By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूक्रेन में पूछा गया सवाल- मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया; जयशंकर ने कर दी बोलती बंद…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > यूक्रेन में पूछा गया सवाल- मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया; जयशंकर ने कर दी बोलती बंद…
देश

यूक्रेन में पूछा गया सवाल- मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया; जयशंकर ने कर दी बोलती बंद…

Last updated: 2024/08/24 at 1:05 AM
Share
4 Min Read
यूक्रेन में पूछा गया सवाल- मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया; जयशंकर ने कर दी बोलती बंद…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय युद्धग्रस्त यूक्रेन के दौरे पर हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को यूक्रेन में शांति बहाली के लिए ‘हर संभव तरीके’ से योगदान करने की भारत की इच्छा से अवगत कराया।

यूक्रेन और उसके पड़ोसी देश रूस में पिछले लंबे समय से युद्ध चल रहा है। यूक्रेन जाने से पहले पीएम मोदी ने रूस का भी दौरा किया था।

इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के गले लगने की तस्वीरें खूब चर्चा में रही थीं।

खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसका विरोध किया था। अब एक प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी इसी से जुड़ा एक सवाल पूछा गया कि आखिर मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया था। हालांकि जयशंकर ने अपने जवाब के बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां ऐसा ही होता है और यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “हमारे यहां जब लोग मिलते हैं तो एक-दूसरे को गले लगाते हैं। हो सकता है कि यह आपकी संस्कृति का हिस्सा न हो, लेकिन यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है…” उन्होंने कहा, “एक सांस्कृतिक अंतर है जिसे पश्चिम के लोग नहीं समझ सकते। आज, जेलेंस्की ने भी प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया।” देखें वीडियो-

#WATCH | Kyiv: On PM Modi's hug to President Putin in Moscow, EAM Dr S Jaishankar says, "In our part of the world when people meet people they are given to embracing each other. It may not be part of your culture, it is part of our culture…" pic.twitter.com/PJOwrJIFIo

— ANI (@ANI) August 23, 2024

इससे पहले जयशंकर ने कहा, ‘‘यह बहुत विस्तृत, खुली और कई मायनों में रचनात्मक वार्ता थी।’’

उन्होंने कहा कि बातचीत कुछ हद तक सैन्य स्थिति, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा जैसी चिंताओं और ‘शांति के लिए सभी संभव तरीकों’ पर केंद्रित थी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन वैश्विक शांति सम्मेलन में भारत की भागीदारी जारी रखना चाहता है।

जयशंकर ने कहा कि चर्चा को आगे बढ़ाने के प्रभावी तरीकों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘भारत का मानना है कि दोनों पक्षों (यूक्रेन और रूस) को समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत करने की जरूरत है।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान और देशों की संप्रभुता की रक्षा जैसे अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए सहयोग जारी रखने के वास्ते अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मोदी ने हाल में मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी चर्चाओं के बारे में भी बात की।

जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जमीनी स्थिति और कूटनीतिक परिदृश्य, दोनों के बारे में राष्ट्रपति से उनका आकलन जाना। उन्होंने बताया कि जेलेंस्की ने दोनों मुद्दों पर बात की। विदेश मंत्री ने मोदी की कीव यात्रा को ऐतिहासिक बताया।

The post यूक्रेन में पूछा गया सवाल- मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया; जयशंकर ने कर दी बोलती बंद… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गिफ्ट किया BHISHM क्यूब, जानिए इसकी खासियत… यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गिफ्ट किया BHISHM क्यूब, जानिए इसकी खासियत…
Next Article 4 करोड़ का जुर्माना भरिए, रामदेव की पतंजलि को हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की मोहलत; एक सुझाव भी दिया… 4 करोड़ का जुर्माना भरिए, रामदेव की पतंजलि को हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की मोहलत; एक सुझाव भी दिया…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….
प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….
स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….
रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?