By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज करेगी धरना प्रदर्शन, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज करेगी धरना प्रदर्शन, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज करेगी धरना प्रदर्शन, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध

Last updated: 2024/08/24 at 5:15 PM
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज करेगी धरना प्रदर्शन, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध
SHARE

रायपुर/बलौदाबाजार.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज 24 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। इससे पहले कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे थे। इसके साथ ही पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी जेल पहुंचे।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तार के बाद प्रदेश कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार आरोप लगा रही है। इन दिनों कांग्रेस एग्रेसिव मोड में हैं। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि विधायक को षड्यंत्र कर फंसाया गया। सरकार की नाकामी की वजह से बलौदाबाजार हिंसा हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को पूरे प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन होगा। कांग्रेसी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि राज्य सरकार सतनामी समाज, दलित समाज, आदिवासी समाज के लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। बलौदाबाजार हिंसा मामले को नियंत्रण करने में सरकार नाकाम रहे। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा सरकार हिंसा की जांच के लिए जो कदम उठाना चाहिए वह नहीं कर पा रही है बल्कि कांग्रेस को टारगेट करने का काम कर रही है। बिना तथ्य के, बिना प्रमाण के विधायक देवेंद्र को तमाम तरीके की धाराएं लगाई गई। जबरदस्ती जेल में रखा गया है। यह बहुत गलत उदाहरण सरकार पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज की जो भावना आहत हुई है सरकार  उसको समझने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव प्रदर्शन के दौरान सिर्फ अपना समर्थन देने गए थे। प्रशासन को कोई अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी हिंसा होगी। अब इसके बाद कांग्रेस के विधायक को टारगेट किया जा रहा है।

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश: भूपेश बघेल
इससे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक देवेंद्र यादव से मिलना चाहते थे। उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्होंने क्या अपराध किया है और उन पर कौन सी धाराएं लगाई गई हैं? उन्होंने बताया कि जब गिरफ्तारी की गई तो उसे दौरान एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई, जो भी नोटिस दिया गया वह कानूनी धारा 160 के तहत दिया गया है, जो गवाही की नोटिस होती है। गवाही लेने की बात कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव को धोखा देकर के गिरफ्तार किया गया है। यह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। हम गिरफ्तारी को अदालत में चुनौती देंगे। 22 अगस्त को सभी कांग्रेस विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 23 अगस्त को हम राज्यपाल से समय मांगने की कोशिश कर रहे हैं। 24 अगस्त को कांग्रेस गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

'हम सतनामी समाज के साथ'
उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जांच में अभी तक यह नहीं साफ कर पाई है की जो भाजपाई नेता घटना स्थल पर मौजूद थे और हिंसा भड़काने का काम कर रहे थे, उन्हें क्यों बचाया जा रहा है। घटना स्थल पर लचर कानून व्यवस्था के लिए किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या मंत्री को अभी तक जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। यह प्रदेश की जनता को पता है की अगर सतनामी समाज को ठेस पहुंचाने वाले कारनामों की उचित समय पर जांच की जाती और आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया होता, तो बलौदाबाजार जैसी घटना घटने की परिस्थितियां ही नहीं पैदा होती। कांग्रेस इस लापरवाह एवं पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी आलोचना करती है। देश प्रदेश की जनता और न्यायालयओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी तथ्यों को जरूर रखेगी। सतनामी समाज के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

अन्य विधायकों को नहीं मिलने दिया: चरण दास महंत
मामले में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि हम देवेंद्र यादव से मिलने आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच लोगों को ही उनसे मिलने दिया गया। अन्य विधायक भी देवेंद्र लेकर चिंतित थे और उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। भूपेश बघेल ने भी पांच-पांच करके सबको मिलने देने के लिए कहा ,लेकिन उन्हें तब भी जाने नहीं दिया गया। इस तरह साय का प्रशासन यहां भी चुस्त है।

क्या है मामला
भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार आगजनी मामले के आरोप में हुई है। बलौदाबाजार में दस जून को कलेक्टोरेट कार्यालय में भीड़ ने तोड़फोड़ कर कई गाड़ियों को फूंक दिया। सतनामियों की ओर से विजय स्तंभ की कथित तोड़फोड़ के खिलाफ बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने यहां पर जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान आरोप है कि देवेंद्र यादव और कई कांग्रेसी नेता दशहरा मैदान में एक बैठक में शामिल हुए थे। इसमें सतनामी समाज के लोग भी उपस्थित थे। बाबा गुरु घासीदास सतनाामी समाज के महान संत माने जाते हैं। छ्त्तीसगढ़ में इस समाज की अच्छी खासी जनसंख्या है। 

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….

शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गन्ना किसानों को दी बधाई……

August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने की नौवें दिन भी हुई ताबड़तोड़ कमाई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने की नौवें दिन भी हुई ताबड़तोड़ कमाई
Next Article ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी, दिल्ली में बिना इंटरव्यू के दो इंस्पेक्टर बने SHO ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी, दिल्ली में बिना इंटरव्यू के दो इंस्पेक्टर बने SHO
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?