By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सितंबर में भी जमकर होगी बारिश, कुछ राज्यों के लिए चिंता; मौसम विभाग ने क्या कहा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > सितंबर में भी जमकर होगी बारिश, कुछ राज्यों के लिए चिंता; मौसम विभाग ने क्या कहा…
देश

सितंबर में भी जमकर होगी बारिश, कुछ राज्यों के लिए चिंता; मौसम विभाग ने क्या कहा…

Last updated: 2024/09/01 at 10:59 AM
Share
3 Min Read
सितंबर में भी जमकर होगी बारिश, कुछ राज्यों के लिए चिंता; मौसम विभाग ने क्या कहा…
SHARE

 भारतीय मौसम विभाग ने देश में बारिश को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है।

इसके मुताबिक देश के अधिकतर हिस्सों में अगस्त वाला ट्रेंड जारी रहेगा और सितंबर में भी जमकर बारिश होगी। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और पंजाब में काफी ज्यादा बरसात हो सकती है।

इसके चलते यहां पर बाढ़ और लैंड स्लाइड जैसी घटनाएं हो सकती हैं। बता दें कि अगस्त में भारत में औसत से 16 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

2001 से अभी तक यह पांचवां मौका था जब ऐसा हुआ है, वहीं 1901 से 29वीं बार ऐसा हुआ है। हालांकि अगस्त महीने में हुई 287 एमएम की अच्छी-खासी बारिश भी गर्मी शांत नहीं कर सकी। अगस्त महीने में मिनिमम टेम्प्रेचर 1901 से अब तक चौथा सबसे ज्यादा है।

अगर क्षेत्रीय हिसाब से देखें तो उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य से 32 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। 2021 से अब तक का दूसरा ऐसा मौका है, जब इतनी बारिश हुई है।

हालांकि दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से महज एक फीसदी ज्यादा बरसात हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि सितंबर में देश भर में सामान्य से ज्यादा बरसात होगी, लेकिन कुछ खास हिस्सों जैसे-उत्तरी बिहार, उत्तरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों, उत्तर पश्चिम भारत और दक्षिण भारत में सामान्य से कम बरसात होने की संभावना है। 

गौरतलब है कि अप्रैल मध्य में की गई भविष्यवाणी के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होनी थी। अगस्त में हुई अच्छी बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा हुआ है।

इससे अच्छे फसल उत्पादन की उम्मीद जागी है। इसके अलावा अच्छी बरसात होने से जमीन में अच्छी नमी रहेगी जो रबी की फसल के लिए बेहतर होगा।

हालांकि अभी तक ला नीना बना नहीं है और उम्मीद है कि यह सितंबर अंत तक आ सकता है। बारिश पर इसका कुछ असर होगा ऐसी संभावना बेहद कम है। सितंबर से नवंबर के दौरान बनने वाला ला नीना आमतौर पर दक्षिण भारत में मॉनसून को कमजोर कर देता है।

आईएमडी के निदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि हालांकि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

तापमान को लेकर उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में दिन में यह सामान्य से ऊपर रहेगा। हालांकि उत्तर पश्चिम, दक्षिण और पूर्व-मध्य भारत के कुछ हिस्से राहत रहेगी।

The post सितंबर में भी जमकर होगी बारिश, कुछ राज्यों के लिए चिंता; मौसम विभाग ने क्या कहा… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

September 1, 2024 September 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आतंकवादी समूहों के साथ आईएसआई की निर्विवाद मिलीभगत  आतंकवादी समूहों के साथ आईएसआई की निर्विवाद मिलीभगत 
Next Article सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार, वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ….
आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार, वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार –प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार –प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु बना बेटियों के सपनों का संबल,समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान..
सेवा सेतु बना बेटियों के सपनों का संबल,समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कार्टून कैनवास पर उभरेगा नए बस्तर का स्वरूप, ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को मिलेगी रचनात्मक अभिव्यक्ति
कार्टून कैनवास पर उभरेगा नए बस्तर का स्वरूप, ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को मिलेगी रचनात्मक अभिव्यक्ति
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?