By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार…
विदेश

तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार…

Last updated: 2024/09/01 at 11:28 AM
Share
5 Min Read
तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार…
SHARE

नॉर्वे की तलाकशुदा राजकुमारी मार्था लुईस ने अमेरिकी स्वघोषित जादूगर ड्यूरेक वेरेट से शादी कर ली है।

Contents
फरिश्तों से बात करने का स्कूल चलाती हैं लुईसवेरेट का दावा- लुईस पिछले जन्म में भी मेरी पत्नीमार्था लुईस की पहली शादीकोरोना से बचने को ताबीज भी बेचते हैं वेरेट

दोनों ने शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शादी रचाई। दोनों 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 2022 में उन्होंने सगाई की थी।

मार्था की पहले पति से तीन बेटियां हैं। उनका तलाक 2017 में हो गया था। मार्था ने जिस तांत्रिक से शादी की है, नॉर्वे में उन्हें मीडिया महाठग कहती है।

कोरोना काल में लोगों को बचने के लिए ताबीज बांट चुके वेरेट को चोरी के मामलों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह एक बार बस पर बिना टिकट सफर करते हुए भी पकड़े गए थे।

52 वर्षीय तलाकशुदा मार्था लुईस और कैलिफोर्निया के 49 वर्षीय वेरेट ने शनिवार को नॉर्वे के एक छोटे से गांव में शादी की।

शादी में कुछ ही लोग शामिल हुए। शादी नॉर्वे के पश्चिमी तट पर फिओर्ड के किनारे बसे गांव गीरांगर की पहाड़ियों में एक होटल में हुई।

नॉर्वेजियन प्रेस द्वारा ली गई तस्वीरों के अनुसार, मार्था लुईस ने एक पारंपरिक सफेद शादी की पोशाक और एक मुकुट पहना था, जो उसे उसके दादा राजा ओलाव ने उसके 18वें जन्मदिन पर दिया था। वहीं, ड्यूरेक ने काले रंग का सूट और सुनहरे रंग का कमरबंद पहना था।

फरिश्तों से बात करने का स्कूल चलाती हैं लुईस

लुईस दावा कर चुकी हैं कि वह एक दिव्यदर्शी हैं, जो फरिश्तों से बात कर सकती हैं। उनका कहना है कि यह एक ऐसा उपहार है जिसे उन्होंने पुस्तकों का अध्ययन करने के बाद प्राप्त किया।

इसके लिए उन्होंने 2007 में एक स्कूल भी खोला। इसमें वो दावा करती हैं कि स्कूल में जादू करना और देवताओं से बात करना सिखाया जाता है।

वहीं, कैलिफोर्निया निवासी 49 वर्षीय वेरेट स्वयं को “छठी पीढ़ी का जादूगर” कहते हैं। वेरेट ने कोरोना काल में लोगों को जान बचाने के लिए ताबीज भी बांटे थे।

वेरेट का दावा- लुईस पिछले जन्म में भी मेरी पत्नी

जून 2022 में इस जोड़े द्वारा अपनी सगाई की घोषणा की थी, तब मार्था लुईस ने इंस्टाग्राम पर कहा था, “मैं बहुत आध्यात्मिक हूं और ऐसे ही व्यक्ति के साथ रहना अच्छा है जो इसे अपनाता है।”

वेरेट के अनुयायियों में हॉलीवुड की मशहूर हस्तियां ग्वेनेथ पाल्ट्रो और एंटोनियो बैंडेरस शामिल हैं। वेरेट का दावा है कि वे पिछले जन्म में भी मार्था लुईस के पति थे।

मार्था लुईस की पहली शादी

मार्था लुईस की पहली शादी नॉर्वेजियन लेखक एरी बेहन से हुई थी, जिससे उनकी तीन बेटियां हैं। एरी बेहन ने 2016 में तलाक के तीन साल बाद आत्महत्या कर ली थी। वह नॉर्वे के सिंहासन की उत्तराधिकारिणी में चौथे स्थान पर हैं।

उनके छोटे भाई क्राउन प्रिंस हाकोन एक दिन राजा हेराल्ड का उत्तराधिकारी बनेंगे। मार्था लुईस ने नवंबर 2022 में अपने शाही कर्तव्यों को त्याग दिया था। हालांकि उन्होंने अपना खिताब बरकरार रखा।

कोरोना से बचने को ताबीज भी बेचते हैं वेरेट

मार्था लुईस पर नॉर्वे की मीडिया डायन-चुड़ैलों को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुकी हैं। सबसे ज्यादा आलोचना वेरेट को झेलनी पड़ी है। प्रेस में उन्हें महाठग बुलाती है।

अपनी एक पुस्तक में उन्होंने सुझाव दिया था कि कैंसर एक विकल्प हो सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को अपने पिछले यौन साथियों द्वारा छोड़े गए “निशान” को हटाने के लिए व्यायाम की सिफारिश भी की थी।

अपनी वेबसाइट पर वह 222 डॉलर का ताबीज भी बेचते हैं, जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे उन्हें कोरोना बीमारी नहीं छू पाएगी।

The post तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

September 1, 2024 September 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान से अलग होने को बेकरार 40 फीसदी इलाका, भारत के लिए क्या हैं बलूचिस्तान के मायने… पाकिस्तान से अलग होने को बेकरार 40 फीसदी इलाका, भारत के लिए क्या हैं बलूचिस्तान के मायने…
Next Article कनाडा में केएफसी ने ऐसा क्या किया कि……..हिंदुओं, सिखों ने भेज दिया नोटिस  कनाडा में केएफसी ने ऐसा क्या किया कि……..हिंदुओं, सिखों ने भेज दिया नोटिस 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?