By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले 5 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले 5 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे…
विदेश

रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले 5 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे…

Last updated: 2024/09/04 at 11:16 AM
Share
4 Min Read
रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले 5 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे…
SHARE

यूक्रेनी शहर एक बार फिर रूसी हमलों से बेहाल हो गए हैं। मंगलवार को मध्य यूक्रेन के पोल्टावा शहर पर रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

Contents
यूक्रेन के लिए चुनौती भरे दिन-जेलेंस्कीडिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बर्खास्त

इस हमले में कम से कम 51 लोग मारे गए और 271 घायल हैं। रेस्क्यू अभियान चल रहा है। रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर एक नया संकट गहरा गया है।

हथियार उत्पादन के प्रभारी मंत्री ओलेक्सांडर कमिशिन और चार अन्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जेंलेस्की के अमेरिकी यात्रा से पहले अचानक मंत्रियों के इस्तीफों से यूक्रेनी सरकार सकते में है।

उधर, जेलेंस्की ने भी अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ में से एक रोस्टीस्लाव शूरमा को बर्खास्त कर दिया है। जेंलेस्की की पार्टी के एक नेता का कहना है कि जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।

रूस के साथ भीषण युद्ध के बीच यूरोपीय मामलों के उप प्रधानमंत्री ओल्गा स्टेफनिशिना, सामरिक उद्योग मंत्री ओलेक्जेंडर कामिशिन, न्याय मंत्री डेनिस मलिस्का और पर्यावरण मंत्री रुस्लान स्ट्राइलेट्स ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कामिशिन ने रूस के आक्रमण के बीच यूक्रेन में हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले यूक्रेनी मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफों ने सरकार को सकते में डाल दिया है। 

मंत्रियों के इस्तीफे की पेशकश पर सरकार की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या इनमें से किसी मंत्री को अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात किया जाएगा।

हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते संकेत दिए थे कि कैबिनेट में जल्द फेरबदल किया जाएगा। वहीं, संसद में उनकी पार्टी के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा मंत्रियों में से आधे को बदले जाने की संभावना है।

यूक्रेन के लिए चुनौती भरे दिन-जेलेंस्की

ज़ेलेंस्की ने मंगलवार शाम के संबोधन में कहा, “यूक्रेन के लिए आगे बेहद चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण दिन होने वाले हैं। हमें सरकार के कुछ क्षेत्रों को मजबूत करना होगा और इसकी संरचना में बदलाव की तैयारी की जा चुकी है। राष्ट्रपति कार्यालय में भी बदलाव होंगे।” 

रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वह देश के पूर्वी हिस्से में रूसी बलों को मिल रही बढ़त का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहा है और पड़ोसी कुर्स्क क्षेत्र में अपने हालिया अभियान के जरिये मॉस्को के मंसूबों पर पानी फेरना चाहता है।

डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बर्खास्त

राष्ट्रपति की वेबसाइट के अनुसार, ज़ेलेंस्की ने अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ में से एक रोस्टीस्लाव शूरमा को भी बर्खास्त कर दिया है, उनका पोर्टफोलियो अर्थव्यवस्था था। ज़ेलेंस्की की पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक डेविड अराखामिया ने कहा कि सरकार में बड़े फेरबदल होने वाले हैं। आधे से अधिक मंत्री बदले जाएंगे।

The post रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले 5 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

September 4, 2024 September 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कर्नाटक सरकार ने डेंगू बुखार को घोषित किया महामारी कर्नाटक सरकार ने डेंगू बुखार को घोषित किया महामारी
Next Article गर्मी की छुट्टियों के दौरान की सैलरी लेने को अंतरात्मा नहीं कहती: सुप्रीम कोर्ट जज… गर्मी की छुट्टियों के दौरान की सैलरी लेने को अंतरात्मा नहीं कहती: सुप्रीम कोर्ट जज…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?