By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश दे रहा पाकिस्तान से संबंधों पर जोर, 1971 के जुल्म भी भूलने को तैयार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > बांग्लादेश दे रहा पाकिस्तान से संबंधों पर जोर, 1971 के जुल्म भी भूलने को तैयार…
विदेश

बांग्लादेश दे रहा पाकिस्तान से संबंधों पर जोर, 1971 के जुल्म भी भूलने को तैयार…

Last updated: 2024/09/05 at 10:33 AM
Share
3 Min Read
बांग्लादेश दे रहा पाकिस्तान से संबंधों पर जोर, 1971 के जुल्म भी भूलने को तैयार…
SHARE

बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार अब पाकिस्तान के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर दे रही है।

हाल ही में अंतरिम सरकार में शामिल मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश चाहता है कि पाकिस्तान के साथ 1971 युद्ध के मुद्दे को सुलझाया जाए।

खास बात है कि 1971 के युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था।

अंतरिम मंत्री की तरफ से बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली सरकार के कई बड़े सदस्यों ने पाकिस्तान के बांग्लादेश में उच्चायुक्त सैयद अहमद मारूफ से मुलाकातें की हैं।

ढाका में पाकिस्तानी अधिकारी से बातचीत के दौरान अंतरिम मंत्री नाहिद इस्लाम ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध और 1971 के प्रश्न को सुलझाने की बात कही।

रिपोर्ट के अनुसार, नाहिद के दफ्तर से जारी आधिकारीक बयान में कहा गया है कि मारूफ ने कहा कि पाकिस्तान 1971 के सवाल को सुलझाना चाहता है। मारूफ का कहना था, ‘पिछली सरकार ने हमें चर्चा का कोई मौका नहीं दिया और 1971 के मुद्दे को जीवित रखा।’

उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को काफी पहले सुलझाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब बांग्लादेश के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहता है। इसके जवाब में नाहिद ने कहा कि 1971 बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास का अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा, ‘आवामी लीग के मुताबिक, 1971 इतिहास का आखिरी अध्याय है, लेकिन हमें लगता है कि ये इतिहास को जारी रखने जैसा है।’

खास बात है कि नाहिद ने 1947 के घटनाक्रमों का जिक्र किया और कहा, ‘हम पाकिस्तान के साथ 1971 के मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं। एक लोकतांत्रिक दक्षिण एशिया में एक-दूसरे के साथ मजबूत रिश्तों की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अपनी आजादी, राष्ट्रीय हित और अखंडता को बरकरार रखते हुए किसी भी देश के साथ रिश्ते बनाए रखने के पक्ष में है। उन्होंने कहा, ‘हम राष्ट्रीय हितों और विकासशील संबंधों के लिए 1971 के मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं।’

इतिहास

खास बात है कि बांग्लादेश लंबे समय से पाकिस्तान की तरफ से उसके खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए माफी की मांग कर रहा है। 53 सालों के रिश्तों में अब तक इस मुद्दे का कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है।

कहा जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के संबंध खासे कमजोर रहे थे।

The post बांग्लादेश दे रहा पाकिस्तान से संबंधों पर जोर, 1971 के जुल्म भी भूलने को तैयार… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

September 5, 2024 September 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यात्री संख्या में वृद्धि के मद्देनजर,पाँच विशेष ट्रेनों का परिचालन यात्री संख्या में वृद्धि के मद्देनजर,पाँच विशेष ट्रेनों का परिचालन
Next Article Chief Minister साहब के एक फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुख्यमंत्री हैं तो क्या कुछ भी करेंगे… Chief Minister साहब के एक फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुख्यमंत्री हैं तो क्या कुछ भी करेंगे…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?