By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की करें भर्ती, प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की करें भर्ती, प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की करें भर्ती, प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Last updated: 2024/09/06 at 7:55 PM
Share
5 Min Read
छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की करें भर्ती, प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
SHARE

कबीरधाम/जांजगीर चांपा.

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ ने कवर्धा शहर में गुरुवार को रैली निकाली। रैली के माध्यम से संघ ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। यह रैली दोपहर एक बजे निकाली थी। वहीं कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। रैली में करीब 200 से अधिक लोग शामिल हुए। भीड़ को देखते हुए इन्हें कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर गेट पर रोका गया। मौके पर ही जिला प्रशासन के अधिकारी ने ज्ञापन लिया है।

ज्ञापन देने पहुंचे जितेन्द्र भास्कर, महेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश भर के स्कूल में शिक्षक के हजारों पद रिक्त हैं। भर्ती के लिए लाखों डीएड व बीएड प्रशिक्षित युवा लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेशभर में 57 हजार शिक्षकों की भर्ती किए जाने का वादा किया था। इस पर भरोसा करते हुए सभी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया, जिसकी बदौलत प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सकी है। इसके अलावा विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वर्तमान शिक्षा सत्र के लिए 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। लेकिन, आज तक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किए जाने से प्रशिक्षित डीएड व बीएड अभ्यर्थी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। 15 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर संघ द्वारा 21 सितंबर से रायपुर मे प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन व अनशन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

ये हैं संघ की प्रमुख मांग —-
0- प्रदेश के स्कूलों में रिक्त 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द प्रारंभ किया जाए, जिसमे सभी संकाय व विषय के पद शामिल हो। शिक्षक वर्ग-2 की भर्ती विषयवार हो।
0- युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद किए जाने का फैसला निरस्त किया जाए। स्कूल शिक्षा विभाग के 2008 के सेटअप को यधावत रखकर नई भर्ती की कार्रवाई शुरू किया जाए।
0- आगामी शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग को 5प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। प्रदेश के स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में पीजी डिप्लोमा धारियों के लिए पद सृजित कर उनके पदों पर भर्ती की जाए।
0- समय पर भर्ती नही होने से कई अभ्यर्थी की उम्र निकल गई है। ऐसे में वह शिक्षक बनने के लिए अपात्र हो जाएंगे। उन्हें उम्र में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाए।

जांजगीर चांपा में प्रशिक्षित बीएड डीएड संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
जांजगीर चांपा जिले के कचहरी चौक में छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित बीएड, डीएड संघ ने 33 हजार शिक्षक भर्ती किए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। 15 दिवस का अल्टीमेटम देकर जल्द से जल्द रिक्त पदों पर भर्ती निकलने की मांग की है नहीं तो उग्र प्रदर्शन की बात कही है। देश भर के स्कूलों में शिक्षको की कमी है। हजारों पद रिक्त हैं, जिसकी भर्ती के लिए लाखो बीएड डीएड प्रशिक्षितअभ्यर्थी  लंबे समय से शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार नहीं थी तो चुनाव समय में अपने घोषणा पत्र में 57 हजार शिक्षक भर्ती किए जाने का उल्लेख किया था, जिसको लेकर लाखों बेरोजगारों ने भाजपा पर भरोसा करते हुए अपना मतदान देकर छत्तीसगढ़ में सरकार पूर्ण बहुमत से बनाई है। विधानसभा के पहले सत्र में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल ने वर्तमान शिक्षण सत्र में 33हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी,वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने अपने सीएमओ पेज में भी इस बात की ट्वीट कर सूचना दी थी। परंतु आज दिनांक तक शिक्षक भर्ती को लेकर किसी प्रकार की की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है जिससे लाखों डीएड बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी बेरोजगार है और ठगा महसूस कर रहे हैं।

You Might Also Like

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..

बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

September 6, 2024 September 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विधायक रेणुका ने दो टॉपर छात्राओं को स्कूटी देकर किया अपना वादा पूरा विधायक रेणुका ने दो टॉपर छात्राओं को स्कूटी देकर किया अपना वादा पूरा
Next Article छत्तीसगढ़-बीजापुर में आदिवासियों ने निकाली थी रैली, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के विस्थापितों की सर्वे तारीख बढ़ी छत्तीसगढ़-बीजापुर में आदिवासियों ने निकाली थी रैली, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के विस्थापितों की सर्वे तारीख बढ़ी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?