By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हमास हमले की बरसी पर अमेरिका में कत्लेआम मचाना चाहता था पाकिस्तानी, कनाडा से गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > हमास हमले की बरसी पर अमेरिका में कत्लेआम मचाना चाहता था पाकिस्तानी, कनाडा से गिरफ्तार…
विदेश

हमास हमले की बरसी पर अमेरिका में कत्लेआम मचाना चाहता था पाकिस्तानी, कनाडा से गिरफ्तार…

Last updated: 2024/09/07 at 11:17 AM
Share
3 Min Read
हमास हमले की बरसी पर अमेरिका में कत्लेआम मचाना चाहता था पाकिस्तानी, कनाडा से गिरफ्तार…
SHARE

आतंक का पर्याय बन चुका पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है।

एक पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में हमले की योजना बनाने के आरोप में कनाडा से गिरफ्तार किया गया है। वह हमास हमले की बरसी पर न्यूयार्क में बड़े हमले की योजना बना रहा था।

आपको बता दें कि न्यूयार्क में उसका लक्ष्य यहूद बाहुल्य इलाका था।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि 20 साल के मुहम्मद शाहजेब खान को बुधवार को क्यूबेक प्रांत के ऑर्म्सटाउन शहर में गिरफ्तार किया गया।

वह संयुक्त राज्य अमेरिका में यहूदी नागरिकों को निशाना बनाकर एक घातक हमले की योजना बना रहा था। उसे मॉन्ट्रियल की एक अदालत में पेश किया गया। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, वह भारत में भी हमलों की बात कह रहा था।

RCMP कमिश्नर माइक डुहेम ने कहा, “यहूदी समुदाय को धमकियों की खबर चिंताजनक है। हम यहूदी समुदायों को निशाना बनाकर किसी भी तरह की धमकियों, उत्पीड़न या हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अमेरिका में यहूदी लोगों के खिलाफ यह योजनाबद्ध यहूदी विरोधी हमला निंदनीय है और कनाडा में इस तरह के वैचारिक और घृणा से प्रेरित अपराध के लिए कोई जगह नहीं है।

हम सभी कनाडाई लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह के खतरों को रोकने में मदद करने के लिए सभी कनाडाई लोगों से समर्थन मांगते हैं।”

कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि गिरफ्तारी RCMP और FBI के बीच मजबूत साझेदारी के कारण संभव हुई है। उन्होंने कहा, “यहूदी कनाडाई और यहूदी अमेरिकी अपने समुदायों में सुरक्षित रहने के हकदार हैं।”

वहीं, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि शाहजेब खान को शाज़ेब जादून के नाम से भी जाना जाता है।

आरोप है कि उसने 7 अक्टूबर के आसपास न्यूयॉर्क शहर में एक आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी। इसका उद्देश्य ISIS के नाम पर जितना संभव हो सके उतने यहूदी लोगों का कत्लेआम करना था।

पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह एक अमेरिकी सहयोगी के साथ आतंकवादी हमला करना चाहता था। वह चाहता था कि हमले 7 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को हों।

7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए घातक आतंकवादी हमलों की पहली वर्षगांठ है।

The post हमास हमले की बरसी पर अमेरिका में कत्लेआम मचाना चाहता था पाकिस्तानी, कनाडा से गिरफ्तार… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

September 7, 2024 September 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश से करें एनआरसी की शुरुआत: गिरिराज राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश से करें एनआरसी की शुरुआत: गिरिराज
Next Article चांद पर भूकंप के तेज झटके, चंद्रयान-3 ने किया खुलासा; ISRO ने बताए कारण… चांद पर भूकंप के तेज झटके, चंद्रयान-3 ने किया खुलासा; ISRO ने बताए कारण…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर से सहकारिता का नया सूर्याेदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?