By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भेड़िये के बाद अब सियारों का आतंक, हमले में 5 बच्चे समेत कई घायल, गांवों में फैली दहशत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > भेड़िये के बाद अब सियारों का आतंक, हमले में 5 बच्चे समेत कई घायल, गांवों में फैली दहशत
देश

भेड़िये के बाद अब सियारों का आतंक, हमले में 5 बच्चे समेत कई घायल, गांवों में फैली दहशत

Last updated: 2024/09/08 at 4:00 PM
Share
3 Min Read
भेड़िये के बाद अब सियारों का आतंक, हमले में 5 बच्चे समेत कई घायल, गांवों में फैली दहशत
SHARE

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में सियार और भेडि़यों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। लाख प्रयास के बाद भी आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बीते 4 दिन में दो अलग-अलग जगहों पर सियार पांच बच्चों पर हमला कर लहूलुहान कर चुका है। इन बच्चों को बचाने गए परिजनों पर भी सियार ने हमला कर दिया। साथ ही राह चलते बुजुर्गों को भी काट लिया। इस तरह अब तक सियार के हमले से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। सियार, भेड़िया के ही वंशज माने जाते हैं। इन्हें गीदड़ भी कहा जाता है। फिलहाल हमले के बाद से पूरे जिले में भेड़िए के हमले की भी अफवाह खूब उड़ रही है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया की सियार के हमले लगातार हो रहे हैं। सियार भी भेड़िया की प्रजाति में आते हैं। अभी तक जितने लोग भी घायल हुए हैं। वह ज्यादा गंभीर घायल नहीं हैं। हम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सियार आक्रामक इसलिए हुए हैं, क्योंकि बारिश हो रही है। मनीष सिंह के मुताबिक सियार के मांद में पानी भर गया है। जिससे ये बाहर आकर टहल रहे हैं। वहीं इस समय सियार का मीटिंग पीरियड भी होता है। ऐसे में मीटिंग पीरियड के समय यह आक्रामक हो जाते हैं। फिलहाल हम इन पर नजर रखे हुए हैं। सियार और भेड़िया नदी व नहरों के किनारे रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुस्वार में शनिवार की सुबह नहर पर टहलने गए मासूम बच्चों पर सियार ने हमला बोल दिया। इस पर बच्चों को बचाने गये ग्रामीणों पर भी सियार ने हमला कर दिया। इस घटना में 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जहानाबाद समुदायिक केंद्र में चल रहा है। सियार के हमले से बच्चे सहम गए हैं। पोली गांव में एक सियार ने बुजुर्ग पर भी हमला कर घायल कर दिया। इससे गुस्साए नाराज ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मौत के घाट उतार दिया। एसडीएम व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। सियार के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। इसी तरह दो दिन पहले पूरनपुर तहसील के सेरामऊ गांव में बच्चे खेल रहे थे। उसी समय गन्ने के खेत से निकलकर सियार ने बच्चों पर हमला कर दिया। वहीं पास में खड़े उनके परिजनों को पर भी सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में भी दो बच्चे सहित एक युवक घायल हो गया। कुल मिलाकर बीते 4 दिन में सियार के अलग-अलग हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

September 8, 2024 September 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में नया मानसून सिस्टम सक्रिय, आज भी कई जिलों में होगी बारिश छत्तीसगढ़ में नया मानसून सिस्टम सक्रिय, आज भी कई जिलों में होगी बारिश
Next Article पीएफआई की साजिश के तहत बढ़ रही है हरिद्वार की जनसंख्या: मंत्री गिरिराज सिंह पीएफआई की साजिश के तहत बढ़ रही है हरिद्वार की जनसंख्या: मंत्री गिरिराज सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?