By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी को भारत का अपमान करने की आदत, चीन वाले बयान पर भड़की BJP…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > राहुल गांधी को भारत का अपमान करने की आदत, चीन वाले बयान पर भड़की BJP…
देश

राहुल गांधी को भारत का अपमान करने की आदत, चीन वाले बयान पर भड़की BJP…

Last updated: 2024/09/09 at 11:27 AM
Share
5 Min Read
राहुल गांधी को भारत का अपमान करने की आदत, चीन वाले बयान पर भड़की BJP…
SHARE

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। सोमवार को भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सांसद को भारत का अपमान करने की आदत है।

साथ ही सवाल उठाया कि क्या राहुल कम्युनिस्ट पार्टी के साथ सांठगांठ के चलते चीन के पक्ष में बोलते हैं? राहुल तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। टेक्सास में छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने चीन, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर बात की।

भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘राहुल गांधी चीन के पक्ष में बोलने के लिए उत्सुक हैं और उन्हें भारत का अपमान करने की आदत है।

दुनिया जानती है कि अगस्त 2024 तक चीन का युवा बेरोजगारी दर 17 प्रतिशत है। ऐसे में सवाल है कि क्या CPI के साथ अपने MoU के कारण वह चीन के पक्ष में बोलते हैं और भारत के खिलाफ बात करते हैं? राहुल यहां नहीं रुके और उन्होंने सिर्फ इसलिए भारतीय न्याय व्यवस्था पर सवाल उठा दिया, क्योंकि वह बाहर हैं। वह भारत में तनाव का पूर्वानुमान लगा लेते हैं, क्योंकि उनकी तोड़ो और राज करो की रणनीति है।’

उन्होंने कहा, ‘सैम पित्रोदा ने कहा कि वह अब पप्पू नहीं है। वह अब बहुत बुरे हो गए हैं, क्योंकि उनके सभी बयान भारत के बारे में गलत बातें फैलाते हैं।

उनके सभी बयान ऐसे व्यक्ति की परछाई दिखाते हैं, जो समाज को बांटना चाहता है। एक ऐसा आदमी, जो चीन के पक्ष में बात करता है। वह यह कहकर हिंदू देव देवता का अपमान करते हैं कि इसका मतलब भगवान नहीं होता। यही वजह है कि INDI गठबंधन हमेशा सनातन के खिलाफ है।’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के भाषण का सार है कि ये भारत के खिलाफ है, भारत की महिलाओं के खिलाफ है और हर उस चीज के बारे में है, जो चीन या अन्य शक्ति भारत में अपना एजेंडा बढ़ाने के लिए चाहते हैं।

यही वजह है कि भारत ने 2014, 2019 और 2024 में राहुल गांधी और कांग्रेस को नकार दिया। वह 2029 में भी उन्हें नकारना जारी रखेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी को चुनेंगे।’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘…भारत की तारीफ करने के बजाय वे(राहुल गांधी) भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं, चीन की तारीफ कर रहे हैं। लगता है कि वे चीन के पैसों पर ही पल रहे हैं तभी वे बाहर जाकर चीन का प्रचार कर रहे हैं… ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए जो भारत के बाहर जाकर भारत की निंदा करते हैं और दुश्मन देशों की तारीफ करते हैं।’

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘राहुल गांधी ने चीन का जिक्र करके एक बार फिर देश को बता दिया है कि उन्हें चीन से कितना प्यार है, जबकि पूरा देश चीनी सामान का बहिष्कार करने में जुटा है। राहुल गांधी द्वारा भारत में रोजगार की समस्या का जिक्र करना दिखाता है कि वह भारत के बारे में क्या सोचते हैं।

प्रधानमंत्री के आने के बाद आज लाखों रोजगार सृजित हो रहे हैं, अगर आज रोजगार की समस्या है तो इसका कारण है कि कांग्रेस अपने लंबे समय के शासन में ऐसी व्यवस्था नहीं बना पाई कि जितनी जनसंख्या बढ़े उसी अनुपात में रोजगार सृजित हो।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में रोजगार के नए आयाम स्थापित किए हैं, जहां उन्होंने विश्वकर्मा योजना, स्वनिधि योजना आदि के जरिए रोजगार सृजन का बेहतरीन काम किया है।

राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वह क्या और कब और कह रहे हैं। अगर विपक्ष के नेता इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देंगे तो जनता इसका जवाब देगी।’

The post राहुल गांधी को भारत का अपमान करने की आदत, चीन वाले बयान पर भड़की BJP… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

September 9, 2024 September 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने उल्लास मेला का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने उल्लास मेला का किया शुभारंभ
Next Article सिंहस्थ से पहले शुरु होगी मेट्रो सिंहस्थ से पहले शुरु होगी मेट्रो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत, छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद, घमंडी के बच्चों का शिक्षा और सपनों का राह आसान,​ दुर्गम पहाड़ों और 10 किमी लंबे रास्तों की दुश्वारियाँ हुई खत्म…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?