By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश में मनमानी: शेख हसीना को भारत से लाने पर अड़े चीफ प्रॉसिक्यूटर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > बांग्लादेश में मनमानी: शेख हसीना को भारत से लाने पर अड़े चीफ प्रॉसिक्यूटर
विदेश

बांग्लादेश में मनमानी: शेख हसीना को भारत से लाने पर अड़े चीफ प्रॉसिक्यूटर

Last updated: 2024/09/09 at 4:30 PM
Share
3 Min Read
बांग्लादेश में मनमानी: शेख हसीना को भारत से लाने पर अड़े चीफ प्रॉसिक्यूटर
SHARE

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना बीते एक माह से भारत की शरण में हैं। उधर हसीना की बापसी के लिए बांग्लादेश में अपनी ढपली अपना राग चल रहा है। कहने को मोहम्‍मद यूनुस की लीडरशिप वाली अंतरिम सरकार है लेकिन ऐसा लग रहा है कि पड़ोसी देश में इस वक्‍त ड्राइविंग सीट पर कोई और ही बैठा है। ऐसा दावा हम नहीं कर रहे है लेकिन जिस तरह की चीजें वहां हो रही है उसे देखकर ऐसा ही लग रहा है। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्‍यूनल (आईसीटी) के नए चीफ प्रॉसिक्‍यूटर मोहम्मद ताजुल इस्लाम देश में एक अलग ही लाइन पकड़े हुए हैं। उनका कहना है कि हसीना की गिरफ्तारी के लिए वो आईसीटी में आवेदन देंगे। ताकि उन्‍हें भारत से लाया जा सके।
मोहम्‍मद यूनुस अब तक भारत के खिलाफ कुछ भी सीधे तौर पर बोलने से बचते रहे हैं। वो पहले की तर्ज पर भारत को बांग्‍लादेश का एक अच्‍छा दोस्‍त बता चुके हैं। वहीं, दूसरी और उनकी सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने भी बीते दिनों कहा था कि हसीना को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्‍होंने कहा था कि भारत के साथ एक समझौता और कानूनी प्रक्रियाएं हैं। इसपर अटकलें लगाना बेहतर नहीं होगा।आरोपी (हसीना) के खिलाफ सबूत देश से एकत्र किए जाने होंगे और उनकी जांच करना होगा और जो चुनौतीपूर्ण और बड़ा काम है। ऐसा माना जाता है कि बांग्‍लादेश में 15 जुलाई से 5 अगस्त के बीच छात्रों आंदोलन के दौरान कम से कम 1,000 लोगों की जाने गई। इन सभी मौतों के लिए शेख हसीना को जिम्‍मेदार माना जाता है, जिसकी जांच कराने की बात कही जा रही है। भारत और बांग्‍लादेश के बीच प्रत्‍यर्पण संधी है। बांग्‍लादेश के चीफ प्रॉसिक्‍यूटर इसी आधार पर यह दबाव बना रहे हैं कि भारत शेख हसीना को वापस बांग्‍लादेश को सौंप दे।
बात दें कि शेख हसीना पांच अगस्‍त 2024 को बांग्‍लादेश में छात्र आंदोलन के उग्र होने के बाद भागकर भारत आ गई थी। इसके बाद से ही वो यहीं हैं। ताजुल इस्लाम ने कहा कि बांग्‍लादेश शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए आईसीटी के सामने आवेदन दायर करेगा। खबरों के मुताबिक ढाका में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ताजुल इस्लाम ने कहा, जब अंतरराष्‍ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण अपना कामकाज फिर से शुरू करेगा तो हम शेख हसीना सहित सभी फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए आवेदन दायर करेंगे।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

September 9, 2024 September 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP के रतलाम में गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव, 3 को भेजा जेल, 13 नामजद समेत 150 पर FIR MP के रतलाम में गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव, 3 को भेजा जेल, 13 नामजद समेत 150 पर FIR
Next Article ‘प्रदेश में जग्गी हत्याकांड दोहराने की कोशिश’: प्रोफेसर पर हमले को लेकर एडवोकेट अशोक शर्मा ने की रमन सिंह से मुलाकात, कहा- मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए आरोपियों का कराया जाए नार्को टेस्ट ‘प्रदेश में जग्गी हत्याकांड दोहराने की कोशिश’: प्रोफेसर पर हमले को लेकर एडवोकेट अशोक शर्मा ने की रमन सिंह से मुलाकात, कहा- मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए आरोपियों का कराया जाए नार्को टेस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?