By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गणेश पंडाल पर पथराव के मामले में अब तक 27 गिरफ्तार, घटना में 6 नाबालिग भी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > गणेश पंडाल पर पथराव के मामले में अब तक 27 गिरफ्तार, घटना में 6 नाबालिग भी शामिल
देश

गणेश पंडाल पर पथराव के मामले में अब तक 27 गिरफ्तार, घटना में 6 नाबालिग भी शामिल

Last updated: 2024/09/09 at 5:15 PM
Share
3 Min Read
गणेश पंडाल पर पथराव के मामले में अब तक 27 गिरफ्तार, घटना में 6 नाबालिग भी शामिल
SHARE

सूरत | शहर के सैयदपुरा क्षेत्र में बीती रात गणेश पंडाल पर पथराव की घटना से अफरातफरी मच गई| घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया| घटना को लेकर गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी| पुलिस इस मामले में अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है| प्राथमिक जांच में पथराव की घटना में 6 नाबालिग लड़के भी शामिल थे, जिनकी आयु 12 से 14 साल है| सवाल यह है कि आखिर किसके उकसावे पर नाबालिग लड़के पथराव करने पहुंच गए| सूरत शहर के सैयदपुरा वरियावी बाजार में श्री गणेश जी की स्थापना की गई है| ‘वरियावी चा राजा’ के तौर पर पहचाने जाते श्री गणेश जी की प्रतिमा पर देर रात ऑटो रिक्शा में आए शख्सों ने पथराव किया| पथराव की घटना के बाद सैयदपुरा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही भी शुरू कर दी गई| रात के दौरान ही पुलिस ने 27 पत्थरबाजों को दबोचकर सलाखों के पीछे धकेल दिया| घटना के बाद पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है| जानकारी के मुताबिक पथराव की घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई| बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए, जहां पुलिस और विधायक पर पथराव किया गया| इतना ही नहीं पथराव की घटना से गुस्साए लोगों ने वाहनों में भी आग लगा दी| हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को टियर गैस का उपयोग और लाठी चार्ज करना पड़ा| फिलहाल घटना के बाद से सूरत पुलिस पूरी तरह अलर्ट है| सैयदपुरा क्षेत्र में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं| पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और घटना से जुड़े वीडियो हों तो पुलिस को सौंपने की अपील की है| पूरे मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सबूत एकत्र किए जा रहे हैं| सूरत की घटना को लेकर गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट कर आरोपियों के खिलाफ की गई कार्यवाही की जानकारी दी| संघवी ने बताया कि ‘जैसे मैंने वादा किया था, उसके मुताबिक सूर्योदय से पहले पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस ने 27 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी| फिलहाल सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है|’

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

September 9, 2024 September 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आपस में भिड़े दो गुट, तीन युवकों की मौत, इलाके में फैली सनसनी आपस में भिड़े दो गुट, तीन युवकों की मौत, इलाके में फैली सनसनी
Next Article कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कहा नपुंसक, बदले में वीडी शर्मा ने दिया यह जवाब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कहा नपुंसक, बदले में वीडी शर्मा ने दिया यह जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?