By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में पीएम जनमन आवास से दो पीढ़ियों का सपना साकार, कमार परिवारों की बदली जिंदगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में पीएम जनमन आवास से दो पीढ़ियों का सपना साकार, कमार परिवारों की बदली जिंदगी
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में पीएम जनमन आवास से दो पीढ़ियों का सपना साकार, कमार परिवारों की बदली जिंदगी

Last updated: 2024/09/09 at 8:35 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में पीएम जनमन आवास से दो पीढ़ियों का सपना साकार, कमार परिवारों की बदली जिंदगी
SHARE

बलौदाबाजार/रायपुर.

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत अंतिम छोर में स्थित वनांचल ग्राम बल्दाकछार की निवासी 76 वर्षीय चंदा बाई कमार और उनके पति मंगल सिंह कमार (80 वर्ष) का जीवन आर्थिक रूप से काफी संघर्षमय रहा। लिहाजा पक्का मकान उनके लिए एक सपने की तरह था लेकिन पीएम जनमन आवास योजना से आज उनका खुद का पक्का मकान हो गया है। वे कहते है कि उनके संघर्षपूर्ण जीवन का अंत एवं दो पीढ़ियों का सपना आज पीएम जनमन आवास योजना से पूरा हुआ है।

जिंदगी भर मजदूरी करके जैसे-तैसे अपनी जिंदगी का गुज़ारा करने वाले इस दंपति के पास इतने साधन नहीं थे कि वे खुद का पक्का मकान बना सकें। बरसों से झोपड़ी में रहते हुए उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे,लेकिन एक सपना हमेशा उनके दिल में जिंदा था-अपने पक्के मकान का सपना। हालांकि वक्त ने एक नया मोड़ तब लिया जब पीएम जनमन आवास योजना के तहत उन्हें अपना पक्का मकान बनाने का मौका मिला। चंदा बाई और उनके पति के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं थी। अब वे एक सुरक्षित और पक्के घर में रहने का सपना पूरा होते देख पा रहे हैं। चंदा बाई कहती हैं-‘हमने कभी सोचा भी नहीं था कि इस उम्र में हम अपना खुद का मकान देख सकेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हमारा सपना सच कर दिखाया है।’

बहु का परिवार भी हुआ लाभांवित
चंदा बाई कमार की बहु श्रीमती बुधार बाई कमार ने दो साल पहले किशुन लाल से शादी की थी। हालांकि कुछ समय बाद वे अलग होकर अपने परिवार के साथ रहने लगीं। बुधार बाई और उनके पति बांस से झाडू,टुकना, सूपा आदि बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटी बबली जो कक्षा 7वीं में पढ़ रही है और बेटा शिवम जो अभी सिर्फ एक साल का है। बुधार बाई का परिवार भी पीएम जनमन आवास योजना से लाभांवित हुआ है। इस योजना के तहत उन्हें भी पक्का मकान मिला। जिससे उनका जीवन अब और अधिक खुशहाल हो गया। अब बुधार बाई अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित और सुंदर घर में रहती हैं। वह कहती हैं ष्इस योजना ने हमें न सिर्फ छत दी बल्कि हमारे जीवन में स्थिरता और सम्मान भी दिया।

दो पीढ़ियों का सपना हुआ पूरा
चंदा बाई और बुधार बाई,दोनों की कहानी यह साबित करती है कि पीएम जनमन आवास योजना ने केवल मकान ही नहीं बल्कि उनके जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान भी लाया है। सास और बहु दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सपनों को हकीकत में बदलने में यह योजना मील का पत्थर साबित हुई है। चंदा बाई ने गर्व के साथ कहा, ष्इस उम्र में अपने खुद के घर में रहना हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है, हमे दो पीढ़ी बाद पक्का घर मिला।वहीं बुधार बाई ने कहा  यह योजना हमारे बच्चों के भविष्य के लिए भी एक मजबूत नींव है।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…

September 9, 2024 September 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़- बलौदा बाजार का सीरियल किलर तेजराम गूंगा गिरफ्तार, दो अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश छत्तीसगढ़- बलौदा बाजार का सीरियल किलर तेजराम गूंगा गिरफ्तार, दो अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश
Next Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास, तीजा मिलन समारोह में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास, तीजा मिलन समारोह में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?