By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित, तहसील ऑफिस और थाने में भरा पानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित, तहसील ऑफिस और थाने में भरा पानी
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित, तहसील ऑफिस और थाने में भरा पानी

Last updated: 2024/09/10 at 3:50 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित, तहसील ऑफिस और थाने में भरा पानी
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. बारिश से अलग-अलग जगहों में जलभराव की स्थिति कहीं सड़क बहने तो कहीं घर ढहने की खबर सामने आई है. वहीं रायपुर के तहसील कार्यालय में भी पानी भर गया है, जिससे कार्य में बाधा आ रही है.

रायपुर तहसील कार्यालय में जलभराव
राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर की कई सड़कों और घरों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रभावित स्थानों में एक राजधानी का तहसील कार्यालय भी शामिल है, जहां बारिश का पानी भर गया है. इस कारण आम जनता को जमीन से संबंधित कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न हो रही है. कार्यालय में इससे सरकारी कामकाज भी प्रभावित हुआ है. प्रशासन की टीम जल्द से जल्द जल निकासी की कोशिश में जुटी हुई है.

राजनांदगांव में थाना जलमग्न, पुलिस कर्मियों को किया गया रेस्क्यू
राजनांदगांव जिले में पिछले 12 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बागनदी थाना पूरी तरह जलमग्न हो गया. यह थाना महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। थाने के कर्मचारियों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया. यह तीसरी बार है जब बागनदी थाना पानी में डूबा है. नई बिल्डिंग के बावजूद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है. इसी तरह चिखली थाना चौकी में भी करीब 2 फीट तक पानी भर गया है, जिससे पुलिसकर्मियों को काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

गिरे दो मकान, बुजुर्ग महिला की जान बचाई गई
वहीं राजीव नगर बसंतपुर में भी भारी बारिश के कारण दो मकान गिर गए हैं. एक बुजुर्ग महिला मुश्किल से बचाई जा सकी, क्योंकि मकान उसके ऊपर गिर गया था. सुबह 4:00 बजे के आसपास वार्ड के पार्षद और मोहल्ले के लोगों ने महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कांकेर में बहा पुल, बाइक सवार बहे
बारिश के चलते कांकेर जिले के चारामा स्थित सिरसिदा गांव के बीच का पुल बह गया. इस घटना में दो बाइक सवार भी बह गए थे. स्थानीय गांव वालों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया. एक बाइक सवार की स्थिति सामान्य है, जबकि दूसरे की कमर की हड्डी टूट गई है. घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं हराडुला स्थित महानदी पर बह रहे पानी की स्थिति का निरीक्षण विधायक सावित्री मंडावी ने किया. उन्होंने मौके पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार…

सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान, सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ….

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

September 10, 2024 September 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख के बेटे की ऑडी कार ने सड़क किनारे कई वाहनों को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख के बेटे की ऑडी कार ने सड़क किनारे कई वाहनों को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद
Next Article रोहन मेहरा का नया कदम: डायरेक्शन में आजमाएंगे हाथ, लॉन्च करेंगे नया म्यूजिक वीडियो रोहन मेहरा का नया कदम: डायरेक्शन में आजमाएंगे हाथ, लॉन्च करेंगे नया म्यूजिक वीडियो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान, सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?