By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरीबी हो या अमीरी, भगवान का प्रसाद समझकर जीवन जीना चाहिए : अतुल कृष्ण भारद्वाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > गरीबी हो या अमीरी, भगवान का प्रसाद समझकर जीवन जीना चाहिए : अतुल कृष्ण भारद्वाज
छत्तीसगढ़राज्य

गरीबी हो या अमीरी, भगवान का प्रसाद समझकर जीवन जीना चाहिए : अतुल कृष्ण भारद्वाज

Last updated: 2024/09/12 at 3:00 PM
Share
4 Min Read
गरीबी हो या अमीरी, भगवान का प्रसाद समझकर जीवन जीना चाहिए : अतुल कृष्ण भारद्वाज
SHARE

कोरबा  कोरबा अंचल के अग्रसेन मार्ग स्थित मेहर वाटिका में ठण्डुराम परिवार (कादमा वाले) के द्वारा पितृ मोक्षार्थ व गयाश्राद्धान्तर्गत आयोजित कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज के श्रीमुख से कथा उच्चरित हो रही है। कथा के सातवें दिन सुदामा प्रसंग, परीक्षित मोक्ष एवं व्यास पूजन का प्रसंग वर्णित किया गया।
        अतुल कृष्ण महाराज ने सभी श्रद्धालुओ के समक्ष भामासुर के विषय से कथा प्रारंभ करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भामासुर राक्षस द्वारा अपहृत की गई सोलह हजार एक सौ कन्याओं को युद्ध करके छुड़ाया। समाज द्वारा उनका तिरष्कार ना हो, इसीलिए स्वयं भगवान ने अपने साथ विवाह किया। भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा दयालु और कौन होगा, जिनको दुनिया वाले त्याग देते हैं, उसको स्वयं भगवान की शरण में जाना चाहिए। भगवान स्वयं उसका वरण कर लेते हैं।
        कथा व्यास ने कहा कि सुदामा ब्राहम्ण थे परन्तु दरिद्र नहीं। जीवन में गरीबी होना अलग बात है, दरिद्र होना अलग बात है। कोई धनवान भी दरिद्र हो सकता है। ब्राहम्ण दान लेने का अधिकारी तो है, परन्तु भीख माँगने का नहीं। गरीबी होने पर सुदामा भीख नहीं माँगते, पूजा-पाठ एवं कथा में जो आ जाए उसी को भगवत कृपा मानकर स्वीकार कर लेते लेकिन प्रसन्न रहते। सुदामा संतोषी हैं, वह भगवान श्रीकृष्ण से मिलने गए और श्रीकृष्ण ने उन्हें सिंहासन पर बैठाया। चरणों में बैठ गए भगवान, खूब रोए। ये स्वागत ब्राहम्ण का है, किसी दरिद्र का नहीं। समाज को सुदामा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि गरीबी हो या अमीरी, भगवान का प्रसाद समझकर जीवन जीना चाहिए।
        कथा व्यास ने कहा कि दत्तात्रेय के 24 गुरू थे, उनका वर्णन करके बहुत ही सरल ढंग से समझाया कि छोटे-छोटे जीव का सम्मान करके उसमें परमात्मा का दर्शन करें। प्रत्येक पशु-पक्षी भी जीवन में मार्गदर्शक हो सकते हैं, उनसे सीख लेनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण का परिवार बहुत बड़ा हो गया, उनके आग्रह पर पितृ आत्मा की शांति के लिए पूरे परिवार के पितर-तर्पण हेतु सोमनाथ गए, जहाँ तर्पण पश्चात भोग प्रसादी के समय परिवार के सदस्य मदिरा-पान करने को कहे, परन्तु भगवान श्रीकृष्ण के बहुत मना करने पर नहीं माने और सभी ने मदिरा-पान किया और फिर नशे में आपस में लड़ बैठे। देखते ही देखते भंयकर युद्ध होने लगा, परिणाम स्वरूप पूरा परिवार नष्ट हो गया।
        अंत में परीक्षित के मोक्ष का वर्णन बड़े ही मार्मिक ढंग से किया। आचार्य ने कहा कि मृत्यु उसे कहते हैं, जब शरीर शांत हो जाए। मुक्ति-माया क्या है-भ्रम, जो दिख रहा है, वह सत्य लगता है, यह भी भ्रम है। शरीर सब कुछ है, यह भी भ्रम है। नष्ट होने वाली वस्तुएँ शास्वत हैं, यह भी भ्रम है।मकान, जायदाद, मेरा, तेरा भ्रम है, रिश्ते-नाते सत्य हैं, यह भी भ्रम है। यही तो माया है, मैं मेरा, तू तेरा। जो व्यक्ति इससे अलग होकर स्वयं को देखता है, उसका भ्रम तो मिटना है, लेकिन वह सत्य के नजदीक पहुँच जाता है और सत्य वह है, जो भगवान कह रहे हैं, जो मुझसें अलग है, मुझसे भिन्न है, वही माया है और जो मुझमें रमा है, मुझसे जुड़ा है।
        उक्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजक धर्मभीरु रामचन्द्र रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण रामानंद अग्रवाल, कांशीराम रामावतार अग्रवाल, प्यारेलाल रामनिवास अग्रवाल की ओर से धर्मप्रेमी कथाभक्तो से सपरिवार कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह करते हुए बताया कि कल 12 सितंबर को पूर्णाहुति व प्रसाद के साथ कथा को विराम दिया जाएगा।

You Might Also Like

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सुशासन की नई पहचान — सीएम धामी का ‘जन-जन की सरकार’ अभियान बना जनता से जुड़ाव का प्रतीक…..

Uttarakhand News: दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति…’, सीएम धामी ने CBSE बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, कहा- एकाग्रता-संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी….

Uttarakhand News- सीएम धामी सख्त: जनता की समस्याओं पर देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, कहा— “सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी”….

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण, कहा– अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल देना सरकार की प्राथमिकता…..

Uttarakhand News: उत्तराखंड को मिला “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” अवॉर्ड, सीएम धामी के विजन का दिख रहा असर…..

September 12, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-सुकमा में महिला को लेकर तीन KM पैदल चले सीआरपीएफ जवान, एंबुलेंस तक पहुंचाया छत्तीसगढ़-सुकमा में महिला को लेकर तीन KM पैदल चले सीआरपीएफ जवान, एंबुलेंस तक पहुंचाया
Next Article गरीबी हो या अमीरी, भगवान का प्रसाद समझकर जीवन जीना चाहिए : अतुल कृष्ण भारद्वाज गरीबी हो या अमीरी, भगवान का प्रसाद समझकर जीवन जीना चाहिए : अतुल कृष्ण भारद्वाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सुशासन की नई पहचान — सीएम धामी का ‘जन-जन की सरकार’ अभियान बना जनता से जुड़ाव का प्रतीक…..
Uttarakhand News: उत्तराखंड में सुशासन की नई पहचान — सीएम धामी का ‘जन-जन की सरकार’ अभियान बना जनता से जुड़ाव का प्रतीक…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति…’, सीएम धामी ने CBSE बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, कहा- एकाग्रता-संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी….
Uttarakhand News: दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति…’, सीएम धामी ने CBSE बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, कहा- एकाग्रता-संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News- सीएम धामी सख्त: जनता की समस्याओं पर देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, कहा— “सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी”….
Uttarakhand News- सीएम धामी सख्त: जनता की समस्याओं पर देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, कहा— “सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी”….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण, कहा– अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल देना सरकार की प्राथमिकता…..
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण, कहा– अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल देना सरकार की प्राथमिकता…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?