By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…
देश

70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…

Last updated: 2024/09/13 at 9:14 AM
Share
6 Min Read
70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…
SHARE

 केंद्र सरकार ने बुधवार को देश के बुजुर्गों को बड़ी सौगात दे दी।

Contents
बुजुर्गों को AB PM-JAY में मिलेंगे ये फायदेआयुष्मान कार्ड के लिए कैसे करें आवेदनकौन से दस्तावेज और क्या प्रक्रियाक्या प्राइवेट इंश्योरेंस होने पर भी ले सकेंगे फायदाअगर घर में एक से ज्यादा बुजुर्ग हैं तोPM-JAY के तहत मिलते हैं ये लाभक्या PM-JAY योजना में शामिल होने के लिए कोई भुगतान करना होता हैलाभार्थी हैं या नहीं

अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के नागरिकों को हेल्थ कवरेज मिलेगा।

खास बात है कि योजना का लाभ लेने वालों की आय मिलने वाले फायदों पर असर नहीं डालेगी। पीएम मोदी ने अप्रैल में ही इसकी घोषणा की थी।

बुजुर्गों को AB PM-JAY में मिलेंगे ये फायदे

कैसी भी सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को AB PM-JAY का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए नए कार्ड जारी किए जाएंगे।

योजना के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा (जिसे उन्हें परिवार के ऐसे अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा जो 70 वर्ष से कम आयु के हैं)।

आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को PM-JAY के तहत आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन देना होगा। इसे ऑनलाइन पोर्टल, आयुष्मान मित्र एप की मदद से भी किया जा सकता है।

हालांकि, आवेदन देने का बाद आपको मंजूरी मिलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को एक हेल्थ कार्ड मिलेगा। साथ ही मुफ्त इलाज के लिए एक रसीद भी मिलेगी।

कौन से दस्तावेज और क्या प्रक्रिया

PM-JAY के तहत आयुष्मान कार्ड हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूजर्स को आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, फोटो आदि दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। पात्रता जांचने के बाद pmjay.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

वेबसाइट पर ABHA रजिस्ट्रेशन बटन पर जाएं और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें।

आधार को वेरिफाई कराने के लिए मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें।

आवेदन स्वीकार किए जाने का इंतजार करें। इसके बाद आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसका प्रिंट आउट निकालकर अस्पताल में कैशलेस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

क्या प्राइवेट इंश्योरेंस होने पर भी ले सकेंगे फायदा

PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने बताया है कि पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या AB PM-JAY का विकल्प चुन सकते हैं।

यह बताया गया है कि 70 वर्ष और उससे अधिक के नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत हैं, वे AB PM-JAY के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे।

अगर घर में एक से ज्यादा बुजुर्ग हैं तो

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ऐसी स्थिति को लेकर पहले ही जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर एक परिवार में दो वरिष्ठ नागरिक (70 साल या इससे ज्यादा उम्र के) सदस्य हैं, तो 5 लाख रुपये का कवरेज दोनों के बीच साझा किया जाएगा…।’

इस योजना का लक्ष्य 6 करोड़ सीनियर सिटिजन्स वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर का फायदा देना है।

PM-JAY के तहत मिलते हैं ये लाभ

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PM-JAY के तहत लाभार्थियों को अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर इलाज के बाद डिस्चार्ज होने के 15 दिनों तक कई फायदे मिलते हैं।

– मेडिकल जांच, इलाज और डॉक्टर से सलाह

– प्री-हॉस्पिटिलाइजेशन

– दवाएं और चिकित्सा में काम आने वाली चीजें

– नॉन इंटेन्सिव और इंटेन्सिव केयर सेवाएं

– लैब की जांच

– आवास की सुविधा

– भोजन की सुविधा

– इलाज के दौरान आने वाली जटिलताओं की देखभाल

– अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों तक फॉलो-अप देखभाल

क्या PM-JAY योजना में शामिल होने के लिए कोई भुगतान करना होता है

योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PM-JAY के तहत सभी लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। योजना में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होता है। लाभार्थी योजना में रजिस्टर्ड अस्पतालों में मुफ्त इलाज का फायदा ले सकते हैं। अस्पतालों की सूची जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें (

लाभार्थी हैं या नहीं

अगर आपको जानना है कि आप लाभार्थि हैं या नहीं, तो यह पता करने का तरीका बेहद आसान है। पता करने के लिए ( पर जाना है और जरूरी जानकारी दर्ज करना है।

इसके लिए सिर्फ आपको मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। वहीं, अगर आप पहले से लाभार्थी हैं तो आप मेंबर आईडी के जरिए लॉग इन कर सकते हैं और सेल्फ सर्विस पोर्टल तक पहुंच सकते हैं।

आयुष्मान एप्लीकेशन – E-KYC कैसे कराएं और आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? इस वीडियो 

की मदद से आप पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं।

The post 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

September 13, 2024 September 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स… 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…
Next Article ताइवान को चीन से बचाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं अमेरिकी नेवी सील कमांडो ताइवान को चीन से बचाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं अमेरिकी नेवी सील कमांडो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?