By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नकली पुलिस बनकर बायपास पर कर रहे थे वसूली, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नकली पुलिस बनकर बायपास पर कर रहे थे वसूली, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़राज्य

नकली पुलिस बनकर बायपास पर कर रहे थे वसूली, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Last updated: 2024/09/16 at 7:20 PM
Share
3 Min Read
नकली पुलिस बनकर बायपास पर कर रहे थे वसूली, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
SHARE

कोरबा

जिले के कटघोरा थाना में शुक्रवार 14 सितम्बर तड़के 3 से 4 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर कुछ लोग अपने आपको टीआई व पुलिस बताकर भारी वाहनों को रोककर वसूली कर रहे हैं. जिसके बाद कटघोरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 5 लोगों को गिरफ्तार किया.

जानकारी के मुताबिक ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी (44 वर्ष), पिता- शेखवत अंसारी निवासी गढ़वा झारखंड ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की है कि ट्रक क्रमांक CG12 BJ 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था. इस दौरान रात के समय लगभग 3:15 बजे ढेलवाडीह बायपास पर एक बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BG 9852 सायरन बजाते हुए पहुंची और ट्रक के पास आई. बोलेरो से 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई और पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे. गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे, गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद भी वे मुझे जबरदस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने लगे. इसके बाद कागजात सही नहीं है कहकर पैसे की मांग करने लगे और पैसा नहीं देने पर जेल भेजने की बात करने लगे. आरोपियों ने उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिया.

ड्राइवर ने बताया कि वे सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे और सभी एक दूसरे को साहब कहकर बुला रहे थे.

मामले की शिकायत मिलने पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 126 (2), 119 (2), 310 (2) के तहत माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है. पकड़े गए चार आरोपी SECL के अधिकारी और कर्मचारी हैं. वही अन्य 1 और आरोपी का शामिल होना पाया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

1. मुकेश केशरवानी, पिता- प्रदीप केशरवानी, उम्र 36, वर्ष- निवासी केरा रोड, थाना- शिवरीनारायण, जिला जांजगीर चांपा

2. अभिषेक मीणा, पिता- रामप्रसाद मीणा, उम्र 26 वर्ष, निवासी- आदर्श नगर जयपुर, थाना सांगानेर, जिला जयपुर, राजस्थान

3.विकास मीणा, पिता- स्वर्गीय सतीश मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी सनसिटी सीकर, जयपुर राजस्थान

4. दिलीप कुमार यादव, पिता- परदेशीराम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा कोरबा

5. हरप्रसाद पटेल, पिता- स्वर्गीय संतोष पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी- बलगी- थाना बांकीमोंगरा, कोरबा.

You Might Also Like

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..

बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….

पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान, दूरस्थ गांवों की छात्राओं के लिए साइकिल बनी स्कूल तक पहुंच का साधन, समय की बचत के साथ बढ़ा आत्मविश्वास…..

September 16, 2024 September 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डेयरी बूथों से दूध की चोरी! डेयरी बूथों से दूध की चोरी!
Next Article जगदलपुर पहुंचे इस्पात मंत्री स्वामी ने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से किया इंकार जगदलपुर पहुंचे इस्पात मंत्री स्वामी ने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से किया इंकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?