By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अतिवर्षा से प्रभावित ग्वालियर की बस्तियों में मदद करने पहुँचे ऊर्जा मंत्री तोमर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > अतिवर्षा से प्रभावित ग्वालियर की बस्तियों में मदद करने पहुँचे ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेशराज्य

अतिवर्षा से प्रभावित ग्वालियर की बस्तियों में मदद करने पहुँचे ऊर्जा मंत्री तोमर

Last updated: 2024/09/18 at 9:45 PM
Share
3 Min Read
अतिवर्षा से प्रभावित ग्वालियर की बस्तियों में मदद करने पहुँचे ऊर्जा मंत्री तोमर
SHARE

भोपाल : ग्वालियर में मंगलवार दोपहर से लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न बस्तियों में पहुँचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों को मदद मिलने में देरी न हो। जल भराव से प्रभावित परिवारों को शासकीय भवनों में आश्रय दिलाएँ और वहाँ पर भोजन व पेयजल सहित सभी इंतजाम पुख्ता रहें।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव सहित राहत व बचाव दल के साथ खासतौर पर उपनगर ग्वालियर की निचली बस्तियों में जल भराव से निर्मित हुई स्थिति का जायजा लिया। तोमर ने जिला प्रशासन व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सबसे पहले नरसिंह नगर, चार शहर का नाका, इन्द्रानगर, पीएचई कॉलोनी तथा शीलनगर इत्यादि कॉलोनियों का जायजा लिया और जिन घरों के आसपास अधिक जल भराव हुआ है, वहाँ के लोगों को शासकीय भवनों में बनाए गए राहत शिविर में पहुँचाने के लिये कहा।

ऊर्जा मंत्री तोमर बुधवार को शर्मा फार्म हाउस, प्रसाद नगर, रानी पुरा, मछली मंडी, श्रीकृष्ण नगर, आनन्द नगर, विनय नगर सेक्टर 03, सदाशिव नगर, मेवाती मोहल्ला, बाराबीघा कॉलोनी, शील नगर, घासमंडी, कोटेश्वर कॉलोनी, शिंदे की छावनी, पीएम आवासीय परिसर व मल्लगढ़ा समेत अन्य बस्तियों में भी पहुँचे। साथ ही जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

इन बस्तियों में पहुँचने के बाद मंत्री तोमर ने नगर निगम अधिकारियों व सहायता दल को भी मौके पर बुलाकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा बारिश से प्रभावित परिवारों को पटेल हाई स्कूल, पीएचई शासकीय विद्यालय तथा राजीव गांधी सामुदायिक केन्द्र विनय नगर के अलावा अन्य शिविरों में शिफ्ट किया जाए।

अगले वर्ष जल भराव न हो, इसके पुख्ता इंतजाम करें

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को निचली बस्तियों से जल निकासी के जल्द से जल्द तात्कालिक इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इन बस्तियों में आवश्यक निर्माण कार्य कराकर जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था कराएं, जिससे अगले वर्ष के मानसून में जल भराव की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने जल भराव से प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

You Might Also Like

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..

बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….

पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान, दूरस्थ गांवों की छात्राओं के लिए साइकिल बनी स्कूल तक पहुंच का साधन, समय की बचत के साथ बढ़ा आत्मविश्वास…..

September 18, 2024 September 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-दुर्ग के विवेकानंद विश्वविद्यालय का राज्यपाल रमेन डेका ने देखा प्रेजेंटेशन, स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले छत्तीसगढ़-दुर्ग के विवेकानंद विश्वविद्यालय का राज्यपाल रमेन डेका ने देखा प्रेजेंटेशन, स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले
Next Article छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार के पोषण पुनर्वास केंद्रों से अच्छी खबर, गंभीर कुपोषित बच्चे हो रहे स्वस्थ छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार के पोषण पुनर्वास केंद्रों से अच्छी खबर, गंभीर कुपोषित बच्चे हो रहे स्वस्थ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?