By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-बलरामपुर के कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत और एक गंभीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-बलरामपुर के कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत और एक गंभीर
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-बलरामपुर के कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत और एक गंभीर

Last updated: 2024/09/19 at 1:26 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-बलरामपुर के कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत और एक गंभीर
SHARE

बलरामपुर.

बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप में गुरूवार को सीएएफ के जवान ने साथी जवानों पर सर्विस इंसास रायफल से अधाधुंध गोली चला दी। गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई एवं एक अन्य जवान घायल हो गया। घायल जवान को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल पहुंच गए हैं। घटना सामरी थानाक्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में बनाया गया है। भुताही कैंप में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात है। 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। गोली लगने से सीएएफ जवान रूपेश पटेल की मौके पर मौत हो गई। वहीं संदीप पांडेय एवं गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है।

घायल अंबिकापुर रेफर, एसपी मौके पर रवाना
घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। एक अन्य सीएएफ जवान राहुल बघेल को भी गोली छूती हुई निकल गई है। राहुल बघेल ने ही गोली चलाने वाले पर काबू किया। वह मामूली घायल हुआ है। उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

मिर्च नहीं देने के विवाद पर चली गोली
प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला जवान अजय सिदार सीएएफ कैंप में खाना खाने बैठा था। उसने खाना परोसने वाले जवान से मिर्च मांगी। उसने मिर्च देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गई। गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने मिर्च नहीं देने वाले जवान का सपोर्ट किया एवं बहस की। इससे आक्रोशित होकर अजय सिदार खाना छोड़कर उठा एवं उसने अपनी इंसास रायफल उठा ली एवं रूपेश पटेल पर गोलियां दाग दी। उसने अंबुज शुक्ला के पैरों में गोलियां मार दीं। इस दौरान राहुल बघेल ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। बलरामपुर एएसपी शैलेश पांडेय (नक्सल ऑपरेशन) ने बताया कि गोली लगने से एक जवान की मौके पर मौत हो गई। एक जवान शॉक लगने से गिर गया, उसे कुसमी लाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डा. सतीश पैकरा ने कहा कि मृतक जवान संदीप पांडेय के शरीर में गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

You Might Also Like

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

September 19, 2024 September 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कबीरधाम एएसपी विकास कुमार सस्पेंड, लोहारीडीह कांड के आरोपी की जेल में मौत
Next Article हाथी ने उत्पात मचा मवेशी को उतारा मौत के घाट-रौंदी फसल हाथी ने उत्पात मचा मवेशी को उतारा मौत के घाट-रौंदी फसल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?