By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हम किसी के खिलाफ नहीं, क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन को सुनाया; जमकर हुई तारीफ…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > हम किसी के खिलाफ नहीं, क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन को सुनाया; जमकर हुई तारीफ…
देश

हम किसी के खिलाफ नहीं, क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन को सुनाया; जमकर हुई तारीफ…

Last updated: 2024/09/22 at 11:31 AM
Share
4 Min Read
हम किसी के खिलाफ नहीं, क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन को सुनाया; जमकर हुई तारीफ…
SHARE

अमेरिका के विलममिंग्टन डेलावेयर में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को सुना दिया है।

Contents
संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है क्वाडभारत की खूब हुई तारीफचीन को जवाब देने के लिए ही बना है क्वाड

उन्होंने कहा कि क्वाड लंबे समय तक टिकने और स्वीकार करने के लिए है।

यह किसी के खिलाफ नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए नियमों पर आधारित संगठन है और संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और सभी मसलों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का समर्थन करता है।

संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है क्वाड

पीएम मोदीन ने चीन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यह संगठन चल रहे संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। उन्होंने कहा, ‘हमारी बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विश्व तनावों से घिरा हुआ है।

ऐसे में साझा डेमोक्रेटिक वैल्यूज के आधार पर क्वाड का मिलकर साथ चलना मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं।

हम रूल बेस्ड इंटरनेशल ऑर्डर संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और सभी मसलों के शांतिपूर्ण ढंग से हल निकालने का समर्थन करते हैं।

फ्री, ओपन, इनक्लूजिव और समृद्ध हिंद प्रशांत ही हमारी साझा प्रतिबद्धता है। हमने मिलकर स्वास्थ्य, सुरक्षा, क्रिटिकल ऐंड इमर्जिंग टेक्नॉलजी, कपैसिटी बिल्डिंग, क्लाइमेट चेंज जैसे क्षेत्रों में कई सकारात्मक और समावेशी इनेशेटिव लिए हैं। हमारा संदेश साफ है क्वाड सहयोग के लिए है । 2025 में क्वाड लीडर्स समिट का आयोजन भारत में करने में हमें खुशी होगी।’

भारत की खूब हुई तारीफ

क्वाड के नेताओं ने हिंद महासागर में भारत की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जमकर तारीफ की। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के आयोजन का समर्थन करने की बात कही।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंद महासागर में महाशक्ति बनकर उभरा है। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका को भी भारत के अनुभवों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने क्वाड को वैश्विक भलाई की शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि क्वाड लंबे समय तक टिकने और स्वीकार किए जाने के लिए है।

चीन को जवाब देने के लिए ही बना है क्वाड

बता दें कि इस साल क्वाड लीडर्स समिट भारत में ही होने वाली थी लेकिन जो बाइडेन इसे अपना गृह प्रांत में करवाना चाहते थे। जो बाइडेन का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है।

अमेरिका में नवंबर में ही राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। बता दें कि इस चतुष्कोणीय गठबंधन का गठन ही चीन को जवाब देने के लिए किया गया है।

हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये को देखते हुए भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान साथ आए हैं। 2017 में चारों देशों ने मिलकर संगठन बनाया और इस संगठन से चीन चिढ़ता है।

क्वाड देशों, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान ने एक स्वर में दक्षिण चीन सागर को लेकर चिंता जताई है। बीजिंग का बिना नाम लिए क्वाड के डेक्लेरेशन में कहा गया, पूर्वी और दक्षिणी चीन सागर की स्थिति को लेकर पर हम गंभीर हैं।

The post हम किसी के खिलाफ नहीं, क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन को सुनाया; जमकर हुई तारीफ… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

September 22, 2024 September 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय जासूस मामले में अमेरिका और कनाडा से अलग रुख अपनाया ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय जासूस मामले में अमेरिका और कनाडा से अलग रुख अपनाया
Next Article रायपुर : राष्ट्रपति भवन में बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने रखी अपनी पीड़ा, साय की संवेदनशील पहल का हुआ उल्लेख… रायपुर : राष्ट्रपति भवन में बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने रखी अपनी पीड़ा, साय की संवेदनशील पहल का हुआ उल्लेख…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से हुई अहम बैठक, बॉटनिकल गार्डन से पर्यटन और रोजगार बढ़ाने पर जोर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG Crime News: ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर 14.51 लाख के गहने चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG- लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर युवक की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?