By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहार पैक्स चुनाव की तारीखें हुई तय, 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होंगे मतदान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > बिहार पैक्स चुनाव की तारीखें हुई तय, 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होंगे मतदान
राज्य

बिहार पैक्स चुनाव की तारीखें हुई तय, 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होंगे मतदान

Last updated: 2024/09/26 at 1:14 PM
Share
3 Min Read
बिहार पैक्स चुनाव की तारीखें हुई तय, 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होंगे मतदान
SHARE

बिहार में पैक्स चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक पांच चरणों में पैक्स चुनाव होंगे. पैक्स चुनाव बैलेट पेपर यानी मतपत्र से कराए जाएंगे. वोटिंग के दिन ही काउंटिंग होगी. कई पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा. पैक्स चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने सभी जिलाधिकारियों उप विकास आयुक्तों और जिला सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं.

पैक्स चुनाव संबंधी अधिसूचना 15 नवंबर को जारी की जाएगी. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने कई पर्व-त्योहारों के अवकाश को देखते हुए पैक्स चुनाव के लिए कार्यक्रम तय किया है. राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बिहार में 6,819 पैक्सों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सभी जिलाधिकारी (DM), उपविकास आयुक्त (DDC) और जिला सहकारिता पदाधिकारी (DCO) को दिशा-निर्देश दिया है.

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की तरफ से 25 सितंबर, 2024 दिन बुधवार को पैक्स चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर राज्यस्तरीय मीटिंग की गई. इस मीटिंग में सभी डीडीसी और डीसीओ को अलर्ट मोड में सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है. मीटिंग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरिश शंकर और सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह और डीआइजी, हेडक्वार्टर विवेक कुमार ने लिया.

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए लाल रंग का मतपत्र का इस्तेमाल होगा. इस मत पत्र पर अंकित उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के एक पुरुष और महिला प्रत्याशी के नाम के सामने स्वस्तिक चिह्न की मुहर लगानी है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कोटि से प्रबंध समिति के सदस्य के 2 पदों के लिए एक महिला प्रत्याशी और बाकी उम्मीदवारों में से एक पुरुष या अन्य महिला उम्मीदवार के लिए आसमानी रंग का मतपत्र होगा. 

अतिपिछड़ा वर्ग एनेक्सर 1 कोटि से प्रबंध समिति के सदस्य के 2 पदों के लिए एक महिला उम्मीदवार और बाकी उम्मीदवारों में से एक पुरुष या अन्य महिला उम्मीदवार के नाम के सामने मुहर लगाना होगा. इसके लिए सफेद रंग का मतपत्र का इस्तेमाल होगा. 

पिछड़ा वर्ग एनेक्सर 2 कोटि से प्रबंध समिति के सदस्य के 2 पदों के लिए एक महिला उम्मीदवार, बाकी उम्मीदवारों में से एक पुरुष या अन्य महिला उम्मीदवार के नाम के सामने मुहर लगाना होगा. मुहर के लिए हरा रंग का मतपत्र होगा. वहीं, सामान्य कोटि से प्रबंध समिति के सदस्य के 5 पदों के लिए 2 महिला प्रत्याशी और बाकी उम्मीदवारों में से 3 पुरुष या अन्य महिला उम्मीदवार के नाम के सामने मुहर मारना होगा. बैलेट पेपर नारंगी रंग होगा.

You Might Also Like

नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 25 सितंबर तक क्विज में भाग लेकर युवा दर्ज करा सकते हैं सहभागिता….

September 26, 2024 September 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सतना के क्रिस्टीना स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, सीसीटीवी में आता देख सब भागे सतना के क्रिस्टीना स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, सीसीटीवी में आता देख सब भागे
Next Article छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए विशेष कैंप लगाकर संभावित लक्षणों के मरीजों का किया जा रहा चिन्हांकन छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए विशेष कैंप लगाकर संभावित लक्षणों के मरीजों का किया जा रहा चिन्हांकन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ राज्य
पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ राज्य
नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?