By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वास्थ्य सेवाओं को नवजातों और गर्भवती महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > स्वास्थ्य सेवाओं को नवजातों और गर्भवती महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मध्यप्रदेशराज्य

स्वास्थ्य सेवाओं को नवजातों और गर्भवती महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Last updated: 2024/09/27 at 9:00 PM
Share
4 Min Read
स्वास्थ्य सेवाओं को नवजातों और गर्भवती महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
SHARE

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि एसएनसीयू की समर्पित टीम, नर्सिंग स्टाफ की कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों से हम कई नवजातों की जान बचाने में सफल हो रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं को नवजातों और गर्भवती महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए। एसएनसीयू हमारे इस संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभा रही है। सरकार की कोशिश है कि शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को कम करते हुए राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एसएनसीयू की सेवाओं से प्राप्त परिणामों पर आशा व्यक्त की है कि वे इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे। एसएनसीयू की ये सफल कहानियाँ सरकार की समर्पित नीति और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। इन प्रयासों से राज्य के स्वास्थ्य मानकों में निरंतर सुधार हो रहा है, जो स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।

राज्य में 62 एसएनसीयू हैं संचालित

एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) मध्यप्रदेश में गंभीर नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं और समर्पित चिकित्सकीय टीम की बदौलत, यहां नवजातों को जीवनरक्षक देखभाल दी जा रही है, जो राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत बना रही है। वर्तमान में राज्य में 62 एसएनसीयू संचालित हैं, जिनमें 1 हज़ार 654 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। 2023-24 में 1 लाख 31 हज़ार 130 नवजातों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जबकि 2024-25 में (अप्रैल से 31 अगस्त तक) 56 हज़ार 558 नवजातों का इलाज हुआ। राज्य सरकार ने नवजात देखभाल सेवाओं को उप-जिला स्तर तक बढ़ाते हुए 199 NBSUs (न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट्स) भी स्थापित की हैं, जिनमें 796 बिस्तर उपलब्ध हैं। वर्ष 2023-24 में 38 हज़ार 392 नवजात शिशुओं का उपचार किया गया, जबकि 2024-25 (अप्रैल से 31 अगस्त 2024 तक) कुल 14 हज़ार 858 नवजातों का इलाज किया गया है।

रतलाम के नवजात का सफल इलाज

मेडिकल कॉलेज रतलाम में 7 अगस्त 2024 को गर्भवती महिला श्रीमती राधा पति सुरेश को भर्ती किया गया था, जिनका समय पूर्व प्रसव हुआ। नवजात शिशु का वजन मात्र 835 ग्राम था और उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। एसएनसीयू की टीम ने तुरंत बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा और जीवनरक्षक दवाइयां शुरू कीं। अगले 5 दिनों बाद, नवजात की स्थिति में सुधार आया और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया। कंगारू मदर केयर के तहत नवजात का वजन 48 दिनों में बढ़ाकर 1 किलो 300 ग्राम किया गया और उसे सफलतापूर्वक डिस्चार्ज किया गया।

कंगारू मदर केयर से स्वस्थ हुई बड़वानी की नवजात बालिका

बड़वानी जिले के ललवानिया गांव की प्रमिला पति रमेश की बच्ची का जन्म 900 ग्राम वजन के साथ हुआ। उसे गंभीर स्थिति में एसएनसीयू में भर्ती किया गया, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक थी। बच्ची को 6 दिन वेंटिलेटर पर रखा गया और कंगारू मदर केयर के माध्यम से उसकी स्थिति में सुधार हुआ। अंततः 2 महीने के उपचार के बाद बच्ची का वजन 1 किलो 400 ग्राम हो गया और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि कंगारू मदर केयर (केएमसी) एक ऐसी तकनीक है जिसमें समय से पहले जन्मे या कम वजन वाले शिशुओं को मां या किसी अन्य देखभालकर्ता की छाती पर त्वचा से त्वचा का संपर्क कराया जाता है। इसमें स्तनपान कराना भी शामिल हैं।

You Might Also Like

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….

जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..

’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..

’अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव’…..

September 27, 2024 September 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोरोना काल से बंद ट्रेनों के रेलवे स्टापेज होंगे पुन: बहाल कोरोना काल से बंद ट्रेनों के रेलवे स्टापेज होंगे पुन: बहाल
Next Article कोरबा में डेंगू के रोकथाम के लिए उठाएं प्रभावी कदम, मंत्री देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र कोरबा में डेंगू के रोकथाम के लिए उठाएं प्रभावी कदम, मंत्री देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?