By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गजब रामलीला: कुंभकर्ण, रावण से लेकर हनुमान तक, इस रामलीला में होंगी सिर्फ महिलाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > धर्म > गजब रामलीला: कुंभकर्ण, रावण से लेकर हनुमान तक, इस रामलीला में होंगी सिर्फ महिलाएं
धर्म

गजब रामलीला: कुंभकर्ण, रावण से लेकर हनुमान तक, इस रामलीला में होंगी सिर्फ महिलाएं

Last updated: 2024/09/28 at 6:15 AM
Share
3 Min Read
SHARE

रामलीलाओं का मौसम आने वाला है. 3 अक्‍टूबर से नवरात्र शुरू होते ही देशभर में रामलीलाओं का मंचन भी शुरू हो जाएगा. अभी तक आपने भी खूब रामलीलाएं देखी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी रामलीला के बारे में बताने जा रहे हैं जहां उछल-कूद करते हनुमान भी और अट्टहास करते रावण का भी किरदार महिला निभाती है. इस रामलीला में पुरुषों का नामोनिशान नहीं होता, हर भूमिका में महिला होती है. खास बात है कि इस बार इसमें साढ़े 6 महीने की दुधमुंही बच्‍ची से लेकर 81 साल की बुजुर्ग महिला रामलीला में अभिनय करती नजर आएंगी.

आपको बता दें कि यह रामलीला पंजाब के जीरकपुर में पीरमुछल्‍ला ढकोली में आयोजित होने जा रही है. आपको सोचकर भी आश्‍चर्य होगा कि रावण, हनुमान, कुंभकर्ण जैसे भारी भरकम किरदारों में भी यहां महिलाएं ही नजर आने वाली हैं.

इस रामलीला को संचालित और निर्देशित करने वाली समाज सेविका एकता नागपाल News18hindi से बातचीत में बताती हैं कि महिलाओं की यह रामलीला 3 अक्‍टूबर से 12 अक्‍टूबर तक चलेगी. इस रामलीला की खास बात है कि इसके संचालन से लेकर अभिनय तक सिर्फ महिलाएं ही करेंगी. जो भी महिलाएं इस रामलीला में पार्ट प्‍ले कर रही हैं वे सभी महिलाएं बहुत पढ़ी-लिखी हैं और कामकाजी भी हैं. इस बार रिकॉर्ड 70 महिलाएं इसमें भाग लेने जा रही हैं.

मां बेटी निभाएंगी किरदार
एकता बताती हैं कि पिछले साल रामलीला मंचन में एक महिला प्रेग्‍नेंट थी. आज उसकी साढ़े 6 महीने की बच्‍ची है. इस बार रामलीला में मां और बेटी दोनों ही किरदार निभा रही हैं. जहां छोटी बच्‍ची दशरथ के चौथे बेटे शत्रुघ्‍न के किरदार में रहेगी वहीं उसकी मां भी रामलीला में अहम रोल करेगी.

इस बार खास होंगी ये चीजें
एकता कहती हैं कि रामलीला सिर्फ मनोरंजन न बनकर रह जाए, इससे समाज को सीख भी मिले इसके लिए इस बार कुछ चीजें खास की जा रही हैं. 10 दिन होने वाली रामलीला को 10 अलग-अलग सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया जाएगा. जिनमें देश की सेना का सम्‍मान, दिव्‍यांगों के प्रति संवेदनशीलता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, साइबर क्राइम से कैसे बचें आदि विषय शामिल होंगे. हर दिन इन पर एक प्रस्‍तुति रहेगी, साथ ही नवरात्र के महत्‍व को भी बतलाया जाएगा.

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article काशी में इस पेड़ पर रहते हैं हजारों भूत-प्रेत! जानें पिशाच मोचन कुंड की मान्यता काशी में इस पेड़ पर रहते हैं हजारों भूत-प्रेत! जानें पिशाच मोचन कुंड की मान्यता
Next Article एमपी के इस मंदिर में जलती 21 अखंड ज्योतियां,108 दीपों से होती है आरती एमपी के इस मंदिर में जलती 21 अखंड ज्योतियां,108 दीपों से होती है आरती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से हुई अहम बैठक, बॉटनिकल गार्डन से पर्यटन और रोजगार बढ़ाने पर जोर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG Crime News: ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर 14.51 लाख के गहने चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG- लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर युवक की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG- ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?