By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस से BJP में आईं शारदा की 10वीं की मार्कशीट फर्जी, मुरैना में बड़े पद हैं, कोर्ट ने दिया यह आदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > कांग्रेस से BJP में आईं शारदा की 10वीं की मार्कशीट फर्जी, मुरैना में बड़े पद हैं, कोर्ट ने दिया यह आदेश
मध्यप्रदेशराज्य

कांग्रेस से BJP में आईं शारदा की 10वीं की मार्कशीट फर्जी, मुरैना में बड़े पद हैं, कोर्ट ने दिया यह आदेश

Last updated: 2024/10/01 at 12:34 PM
Share
3 Min Read
कांग्रेस से BJP में आईं शारदा की 10वीं की मार्कशीट फर्जी, मुरैना में बड़े पद हैं, कोर्ट ने दिया यह आदेश
SHARE

मुरैना ।    मुरैना नगर निगम में भाजपा की महापौर शारदा सोलंकी की 10वीं की मार्कशीट फर्जी निकली है। जिला कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शारदा सोलंकी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर महापौर बनी थी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। उस समय उनके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी रही मीना जाटव ने 10वीं की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप लगाया था। इसे लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। हालांकि, मीना जाटव कोर्ट में शारदा सोलंकी का जाति प्रमाण पत्र गलत होने की बात साबित नहीं कर पाई, लेकिन 10वीं की अंकसूची में गड़बड़ी साबित हो गई। जिसके बाद उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में धारा 420, 67 तथा 68 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिए हैं। बता दें महापौर शारदा सोलंकी ने जिस स्कूल से 1986 में 10वीं पास करने का दावा किया है, वहां के स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उनके यहां उस साल इस नाम के किसी विद्यार्थी ने एडमिशन नहीं लिया था। आईरटीआई के तहत मिली जानकारी में सामने आया कि शारदा सोलंकी की मार्कशीट में जो रोल नंबर दिया गया है, वह किसी अन्य शख्स के नाम पर है। उसने कोई परीक्षा दी ही नहीं थी। ऐसे में पाया गया कि इस छात्र के रोल नंबर पर शारदा सोलंकी को स्वाध्यायी छात्र बताकर उन्हें पास घोषित कर दिया गया।

याचिकाकर्ता के वकील किशोरीलाल गुप्ता ने कहा है कि जिस स्कूल से महापौर की अंकसूची बनी है, उसने भी इस अंकसूची को गलत बताया है। उप्र शिक्षा बोर्ड ने भी उक्त रोल नंबर की अंकसूची को किसी नरोत्तम नाम के युवक का बताया, जो सभी विषयों में फेल है। बता दें कि शारदा सोलंकी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर महापौर बनी थीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मीना जाटव को हराया था, लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे थे, तब कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के साथ शारदा सोलंकी ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के न्यू जॉइनिंग टोली के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

You Might Also Like

​छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय…

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

October 1, 2024 October 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आज से शेयर बाजार और टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर आज से शेयर बाजार और टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
Next Article कांग्रेस से BJP में आईं शारदा की 10वीं की मार्कशीट फर्जी, मुरैना में बड़े पद हैं, कोर्ट ने दिया यह आदेश कांग्रेस से BJP में आईं शारदा की 10वीं की मार्कशीट फर्जी, मुरैना में बड़े पद हैं, कोर्ट ने दिया यह आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

​छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय…
​छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?