By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में पकड़ी फर्जी SBI ब्रांच, मास्टर माइंड समेत 3 पर केस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में पकड़ी फर्जी SBI ब्रांच, मास्टर माइंड समेत 3 पर केस
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में पकड़ी फर्जी SBI ब्रांच, मास्टर माइंड समेत 3 पर केस

Last updated: 2024/10/01 at 3:55 PM
Share
2 Min Read
छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में पकड़ी फर्जी SBI ब्रांच, मास्टर माइंड समेत 3 पर केस
SHARE

जांजगीर-चांपा.

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नाम से उसकी फर्जी ब्रांच चलाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को बताया कि फर्जी ब्रांच 18 सितंबर से मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने बताया कि फर्जी ब्रांच एसबीआई के पोस्टर और बैनर के साथ किराए की दुकान में चल रही थी। गिरोह का भंडाफोड़ स्थानीय लोगों को इस पर संदेह होने के बाद हुआ।

स्थानीय लोगों को लगा कि कुछ गड़बड़ है, तब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कोरबा में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। टीम ने पुष्टि की कि यह ब्रांच फर्जी है। पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा और कंप्यूटर एवं अन्य सामग्री जब्त की। शाखा में पांच कर्मचारी काम करते पाए गए। इन कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्हें इंटरव्यू के जरिए भर्ती किया गया था। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि इनमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है। वह खुद को शाखा प्रबंधक बताता था। पुलिस की जांच टीमें इस बात की छानबीन कर रही हैं कि योजना के तहत कितने लोगों को ठगा गया और कितना पैसा जमा किया गया। साल 2020 में तमिलनाडु में भी इसी तरह का एक अन्य केस सामने आया था। तब तमिलनाडु पुलिस ने कुड्डालोर जिले के पनरुति में एक फर्जी एसबीआई ब्रांच चलाने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया था।

You Might Also Like

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं….

October 1, 2024 October 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जशपुर की मनकुंवारी बाई पीएम जनमन योजना से प्राप्त कर रही लाभ जशपुर की मनकुंवारी बाई पीएम जनमन योजना से प्राप्त कर रही लाभ
Next Article रायपुर दक्षिण की सीट खाली, उपचुनाव की घोषणा जल्द, आयोग ने शुरू की तैयारी रायपुर दक्षिण की सीट खाली, उपचुनाव की घोषणा जल्द, आयोग ने शुरू की तैयारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?