By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘कस्बों और गांवों को खाली कर दो, वरना…’, लेबनान के लोगों को चेतावनी, तबाही के मूड में इजरायल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > ‘कस्बों और गांवों को खाली कर दो, वरना…’, लेबनान के लोगों को चेतावनी, तबाही के मूड में इजरायल…
विदेश

‘कस्बों और गांवों को खाली कर दो, वरना…’, लेबनान के लोगों को चेतावनी, तबाही के मूड में इजरायल…

Last updated: 2024/10/04 at 10:14 AM
Share
4 Min Read
‘कस्बों और गांवों को खाली कर दो, वरना…’, लेबनान के लोगों को चेतावनी, तबाही के मूड में इजरायल…
SHARE

इजरायल ने एक बार फिर से लेबनान के ऊपर घातक हमले के संकेत दिए हैं।

Contents
बेरूत की इमारत को निशाना बनाकर हमला, 7 की मौतहिजबुल्लाह से झड़प में 8 इजरायली सैनिकों की मौतलेबनान में हिजबुल्लाह के 200 ठिकानों पर हमला

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कस्बों और गांवों के लोगों से जगह खाली करने की चेतावनी दी। यह क्षेत्र 2006 के युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित बफर जोन के उत्तर में स्थित है।

इस चेतावनी से दक्षिणी लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के संभावित विस्तार का संकेत मिलता है, जो अब तक सीमावर्ती क्षेत्रों तक ही सीमित थी।

इजरायल ने लोगों से प्रांतीय राजधानी नबातियेह से चले जाने को कहा। साथ ही उसने लिटानी नदी के उत्तर में रह रहे अन्य समुदायों को भी जगह छोड़ने को कहा है।

वहीं, लेबनान के रेड क्रॉस का कहना है कि दक्षिण से घायल लोगों को निकालने के दौरान हुए इजरायली हमले में उसके चार स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए।

लेबनानी सेना के एक जवान की मौत भी हुई है। तैबेह गांव के पास टीम को गुरुवार को निशाना बनाया गया, जिसमें लेबनानी सैनिक भी शामिल थे।

इसने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के समन्वय के साथ चलाए गए अभियान के बावजूद हमला हुआ। हालांकि, इजरायल की सेना ने इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

बेरूत की इमारत को निशाना बनाकर हमला, 7 की मौत

लेबनानी सेना ने बताया कि दक्षिणी कस्बे बिंत जेबील में सैन्य चौकी पर इजरायल की ओर से की गई गोलीबारी में एक लेबनानी सैनिक की मौत हो गई।

इसके अलावा, इजरायल ने बुधवार देर रात मध्य बेरूत की इमारत को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई।

इन लोगों को हिजबुल्लाह का सदस्य बताया गया है। इजरायल सितंबर के अंत से ही देश के उन क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है जहां उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह की मजबूत उपस्थिति है। हालांकि, राजधानी बेरूत के मध्य क्षेत्र को शायद ही कभी निशाना बनाया गया हो।

हिजबुल्लाह से झड़प में 8 इजरायली सैनिकों की मौत

बुधवार देर रात हुए हमले से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, जिसमें मध्य बेरूत में एक इमारत को निशाना बनाया गया। यह इमारत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद से ज्यादा दूर नहीं है।

वहीं, हिजबुल्ला की नागरिक सुरक्षा इकाई ने कहा कि उसके 7 सदस्य मारे गए हैं। यह हमला दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ झड़प में 8 इजरायली सैनिकों के मारे जाने के बाद हुआ है।

बेरूत में हमले के बाद निवासियों ने सल्फर जैसी गंध की शिकायत की जबकि लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बिना कोई सबूत दिए इजरायल पर फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 ठिकानों पर हमला

इजरायली सेना ने कहा कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के लगभग 200 ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें हथियार भंडारण सुविधाएं और निगरानी चौकियां शामिल हैं। इसने कहा कि हमलों में हिजबुल्लाह के 15 लड़ाके मारे गए।

हिजबुल्लाह ने कहा कि जब इजरायली सेना लेबनान के सीमावर्ती गांव मारून अल-रास में घुसी तो उसके लड़ाकों ने सड़क किनारे बम विस्फोट किया, जिसमें कई सैनिक मारे गए और घायल हुए। दोनों पक्षों की ओर से किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

The post ‘कस्बों और गांवों को खाली कर दो, वरना…’, लेबनान के लोगों को चेतावनी, तबाही के मूड में इजरायल… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

October 4, 2024 October 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  पीएम मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी सुराज्य की प्रेरक है : मुख्यमंत्री  पीएम मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी सुराज्य की प्रेरक है : मुख्यमंत्री
Next Article फाइटर पायलट पर लगा दुष्कर्म का आरोप फाइटर पायलट पर लगा दुष्कर्म का आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?