By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री…
देश

पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री…

Last updated: 2024/10/04 at 11:13 AM
Share
3 Min Read
पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री…
SHARE

केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत कर दी गई है।

दिवाली से पहले देश के एक लाख युवाओं के लिए मोदी सरकार ने यह बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत देश की टॉप 500 कंपनियों में इन लोगों को इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा और उन्हें 66,000 रुपये की आर्थिक मदद भी इस दौरान सरकार की ओर से दी जाएगी।

कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के अनुसार 500 कंपनियों के नाम तय किए गए हैं, जिनमें युवाओं को प्रशिक्षण का मौका दिया जाना है। यह मौका 21 से 24 साल के युवाओं को दिया जाएगा।

इसके लिए कॉरपोरेट मिनिस्ट्री ने एक पोर्टल भी बनाया है। अब तक इस पोर्टल पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, मैक्स लाइफ समेत 111 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

इसके अलावा 1079 इंटर्नशिप प्रोग्राम ऑफर भी किए हैं। अब तक ये उत्तराखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में ही दिए गए हैं।

इन कंपनियों में मुख्य तौर पर प्रोडक्शन और मेंटनेंस डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप प्रोग्राम ऑफर किए हैं। अहम बात यह है कि पीएम इंटर्नशिप योजना में एससी,एसटी और ओबीसी आरक्षण को भी लागू किया जाएगा।

यह पहला मौका है, जब निजी सेक्टर को लेकर बनी किसी स्कीम में आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी। हालांकि इसमें एक तरह से क्रीमीलेयर का नियम भी जोड़ा गया है।

प्रावधान तय किया गया है कि सालाना 8 लाख रुपये या उससे कम की पारिवारिक आय वाले लोगों को ही इसमें आवेदन का मौका मिलेगा।

इसी लिमिट के भीतर ही 50 फीसदी आरक्षण का नियम भी लागू किया जाएगा। इस स्कीम में डॉक्टर, सीए, आईआईटी, आईआईएम से ग्रैजुएट लोग भी आवेदन कर सकेंगे।

सरकार का कहना है कि इस स्कीम के तहत युवाओं को उनके होम डिस्ट्रिक्ट या फिर पास के किसी जिले में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। सरकार इस स्कीम को 2 दिसंबर तक अमल में ले आना चाहती है।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 800 करोड़ रुपये इस योजना में खर्च होंगे। इसके तहत हर महीने युवाओं को 5000 रुपये मिलेंगे और एक बार अतिरिक्त 6000 की सहायता राशि दी जाएगी।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप की योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है।

इसके बाद इसका अध्ययन किया जाएगा और 5 साल में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण का मौका देने का प्रयास किया जाएगा। उस स्कीम के लिए पायलट प्रोजेक्ट की स्टडी की जाएगी।

The post पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

October 4, 2024 October 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नेतन्याहू कर रहे थे ब्रिटेन की जासूसी? बाथरूम में छिपाई थी सुनने वाली मशीन, पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का दावा… नेतन्याहू कर रहे थे ब्रिटेन की जासूसी? बाथरूम में छिपाई थी सुनने वाली मशीन, पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का दावा…
Next Article पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री… पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?