By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नई दिल्ली में नक्सल मुद्दे पर बड़ी बैठक, CM विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > नई दिल्ली में नक्सल मुद्दे पर बड़ी बैठक, CM विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल
राज्य

नई दिल्ली में नक्सल मुद्दे पर बड़ी बैठक, CM विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल

Last updated: 2024/10/05 at 11:47 AM
Share
5 Min Read
नई दिल्ली में नक्सल मुद्दे पर बड़ी बैठक, CM विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल
SHARE

नक्सलवाद के खात्मे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज करने को लेकर 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गृह मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस बैठक में राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक से पहले कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों में न केवल सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, बल्कि इन इलाकों में विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नक्सलियों के आतंक को समाप्त कर इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

हाल ही में नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाके में हुए बड़े नक्सल ऑपरेशन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज हमारी सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सर्च ऑपरेशन में अब तक 28 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। यह छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। इसके लिए मैं अपने बहादुर जवानों को बधाई देता हूं और उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा करना है। डबल इंजन सरकार के अंतर्गत हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न केवल माओवादियों से सख्ती से निपट रहे हैं, बल्कि उन क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी तेजी से पूरा कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नक्सलवाद के खात्मे के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं, और उनका संकल्प है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का अंत हो।”

बैठक में विकास कार्यों का एजेंडा

नई दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने इन इलाकों में सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। इसके अलावा, राज्य में रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “हम माओवादियों से अपील करते हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हों। नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। सड़कें, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को और तेज करने के लिए केंद्र से विशेष सहयोग की भी मांग की जाएगी।

नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी कामयाबी

आज नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के मारे जाने की खबर ने पूरे राज्य में सुरक्षा बलों के हौसले को नई ऊर्जा दी है। इस ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा, “यह कामयाबी हमारे सुरक्षा बलों की मेहनत और साहस का नतीजा है। मैं उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। राज्य सरकार नक्सलवाद के खिलाफ इस संघर्ष को अपने अंतिम अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी इस लड़ाई में हमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी पूरा सहयोग मिला है। उनकी रणनीति और मार्गदर्शन के चलते ही माओवादियों के खिलाफ यह सफल अभियान चलाया जा रहा है।

You Might Also Like

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….

साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..

आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई….

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article श्रीलंका की धरती पर नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधि, राष्ट्रपति दिसानायके ने जयशंकर को दिलाया भरोसा… श्रीलंका की धरती पर नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधि, राष्ट्रपति दिसानायके ने जयशंकर को दिलाया भरोसा…
Next Article ग्रेटर नोएडा की 14th एवेन्यू सोसायटी के 27वें फ्लोर से गिरी 2 साल की मासूम ग्रेटर नोएडा की 14th एवेन्यू सोसायटी के 27वें फ्लोर से गिरी 2 साल की मासूम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?