By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मंत्री जायसवाल ने कृषि विश्वविद्यालय तथा नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > मंत्री जायसवाल ने कृषि विश्वविद्यालय तथा नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की
छत्तीसगढ़राज्य

मंत्री जायसवाल ने कृषि विश्वविद्यालय तथा नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की

Last updated: 2024/10/05 at 1:10 PM
Share
4 Min Read
SHARE

 मंत्री जायसवाल ने कृषि विश्वविद्यालय तथा नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा नए संस्थान के शुभारंभ से क्षेत्र के छात्रों को तकनीकी शिक्षा में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे

 मंत्री जायसवाल ने चिरमिरी में कृषि विश्व विद्यायल बनाने तथा चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के मध्य एक नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषण की

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
 04 अक्टूबर 2024/ माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा अस्थाई भवन आईटीआई कॉलेज के प्रथम तल पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चिरमिरी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य गीत का गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात जायसवाल ने रिबन काटकर कॉलेज का कक्षाओं का उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस नए संस्थान के शुभारंभ से क्षेत्र के छात्रों को तकनीकी शिक्षा में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस कॉलेज की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है इस शुभारंभ के साथ ही चिरमिरी के छात्रों को अब स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने की दो घोषणाएं:- इस दौरान उन्होंने सरभोका के आसपास चिरमिरी में कृषि विश्व विद्यायल बनाने तथा चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के मध्य एक नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषण की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र  में आने वाले सत्र में भौतिक, गणित, हिन्दी तथा अंग्रेजी विषय से यहां के विद्यार्थी स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई कर सकेंगे।

सरकार ने शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज के भवन हेतु निर्माण एवं उपकरण तथा साजसजा के लिए 10  करोड़ रूपये की शासकीय स्वीकृति दी है। इसके साथ ही चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 01 में 5 एकड़ भूमि का आबंटन किया गया है। कॉलेज निर्माण के सभी कार्य प्रक्रियाधीन है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम)  एवं जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) ब्रॉच प्रारंभ किया गया है। सभी ब्रांचों में 60-60 सीट उपलब्ध है। कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए 23 शैक्षणिक स्टाफ, 45 सहयोगी स्टाफ कुल 68 लोगों सेटअप तैयार किया गया है। इस कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त है तथा छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय से संबध्यता किया गया है। अभी कॉलेज में सिविल इंजीनिरिंग के 8 तथा माइंनिंग इंजीनियरिंग 19 विद्यार्थियों के साथ कुल 27 छात्र है।

आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों ने नल कलेक्शन, वाटर कूलर, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच तथा कॉलेज परिसर में मोटर साइकिल स्टैंड की मांग रखी जिन्हें मंत्री जी तुरंत स्वीकृति दे दी और छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने तत्काल नगर निगम आयुक्त इनके प्राक्कलन तैयार इसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।  

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने नव प्रवेशी छात्र एवं छात्राओं को पेन एवं कॉपी देकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, भूतपूर्व महापौर डब्ल्यू बेहरा, वार्ड पार्षद राय सिंह, जनप्रतिनिधी, विजयेन्द्र सारथी, नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आंचल, तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य आर. जे. पाण्डेय आईटीआई कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं तथा उनके अभिभावक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण….

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पहले T20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11, कौन-कौन होंगे शामिल? पहले T20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11, कौन-कौन होंगे शामिल?
Next Article छत्तीसगढ़-कोरबा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से लगी भीषण आग, ड्राइवर को पुलिस ने बचाया छत्तीसगढ़-कोरबा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से लगी भीषण आग, ड्राइवर को पुलिस ने बचाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….
प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….
स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….
रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?