By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कितने नक्सलियों का काल बने सुरक्षाबल, गृहमंत्री ने जारी किए आंकड़ें; हथियार डालने की अपील…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > कितने नक्सलियों का काल बने सुरक्षाबल, गृहमंत्री ने जारी किए आंकड़ें; हथियार डालने की अपील…
देश

कितने नक्सलियों का काल बने सुरक्षाबल, गृहमंत्री ने जारी किए आंकड़ें; हथियार डालने की अपील…

Last updated: 2024/10/08 at 10:46 AM
Share
3 Min Read
कितने नक्सलियों का काल बने सुरक्षाबल, गृहमंत्री ने जारी किए आंकड़ें; हथियार डालने की अपील…
SHARE

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले 9 महीनों में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए नक्सलवादियों के आंकड़े जारी किए।

Contents
पिछले 10 साल में तीन गुना बढ़ा सुरक्षा संबंधी व्ययपिछले 10 सालों में 544 मजबूत पुलिस स्टेशन बनाए गए- शाह

अमित शाह ने सोमवार को बताया कि पिछले नौ महीनों में 194 नक्सली मारे गए हैं, जबकि 801 को गिरफ्तार किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी कार्रवाई नक्सल को खत्म करने की है। हमारी अपील को मानते हुए 742 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में आना स्वीकार किया है।

दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि हम अभी भी नक्सलियों से अपील करते हैं कि वह हथियारों को छोड़कर मुख्यधारा में आ जाएं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में करीब 13 हजार व्यक्तियों ने पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर में मुख्यधारा में शामिल हुए हैं।

छत्तीशगढ़ में चल रहे नक्सलवादी विरोधी अभियान की तारीफ करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और पूरी टीम को बधाई देता हूं।

उनके नेतृत्व में नक्सलवाद को जल्दी ही खत्म कर दिया जाएगा। जनवरी से अब तक 194 नक्सली मारे गए हैं, 801 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 742 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पिछले 10 साल में तीन गुना बढ़ा सुरक्षा संबंधी व्यय

गृहमंत्री ने पिछले दस साल के सुरक्षा व्यय के आंकड़ों को सार्वजनिक करते हुए कहा कि 2004 से 14 के बीच जितना खर्च हुआ था उससे हमने तीन गुना ज्यादा खर्च किया है।

हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहे हैं। इन विकास कार्यों में विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत,हमने पिछले दस वर्षों में करीब 3590 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

शाह ने कहा कि 2019 तक क्षेत्र में सुरक्षाबलों के लिए केवर 2 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे, लेकिन आज सैनिकों की मदद क लिए बीएसएफ के छह और एयरफोर्स के छह कुल 12 हेलीकॉप्टर यहां पर तैनात हैं।

हम जल्दी ही नक्सलवाद का उन्मूलन करने और उन क्षेत्रों का विकास करने की अपनी योजना को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

पिछले 10 सालों में 544 मजबूत पुलिस स्टेशन बनाए गए- शाह

शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 544 मजबूत पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं। पहले सड़क नेटवर्क 2900 किमी था, पिछले 10 वर्षों में सड़क नेटवर्क 11,500 किमी तक बढ़ गया है।

पिछले 10 वर्षों में 15,300 मोबाइल टावर लगे हैं। इसके अलावा 2014 से पहले, 38 एकलव्य मॉडल स्कूलों को मंजूरी दी गई थी, लेकिन उनमें से कोई भी नहीं बनाया गया था।

अब 216 स्कूलों को मंजूरी दी गई थी, जिनमें से 165 का निर्माण किया गया है।

The post कितने नक्सलियों का काल बने सुरक्षाबल, गृहमंत्री ने जारी किए आंकड़ें; हथियार डालने की अपील… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

October 8, 2024 October 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संवरेगा पुराना वल्लभ भवन
Next Article शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के साथ दिखा शेयर बाजार; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के साथ दिखा शेयर बाजार; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….
छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..
कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?