By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंदौर के यशवंत क्लब पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने लिखा- क्लब शराबखोरी का अड्डा बन गया है
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर के यशवंत क्लब पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने लिखा- क्लब शराबखोरी का अड्डा बन गया है
मध्यप्रदेशराज्य

इंदौर के यशवंत क्लब पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने लिखा- क्लब शराबखोरी का अड्डा बन गया है

Last updated: 2025/02/04 at 8:00 PM
Share
3 Min Read
इंदौर के यशवंत क्लब पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने लिखा- क्लब शराबखोरी का अड्डा बन गया है
SHARE

इंदौर: इंदौर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। क्लब में नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को लेकर कुछ लोगों ने सहकारिता विभाग और कलेक्टर से शिकायत की थी। इसके बाद अब कांग्रेस नेता ने यशवंत क्लब को खेल विभाग के अधीन करने की मांग उठाई है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि यशवंत क्लब अब शराबियों, जुआरियों, सट्टेबाजों और भूमाफियाओं का अड्डा बन गया है। कभी कुलीन वर्ग का यह क्लब आज सरकारी कलाली का अहाता बन गया है।

कांग्रेस नेता ने सीएम को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर यशवंत क्लब के अधिग्रहण की मांग की है। उन्होंने क्लब की विस्तृत रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी है। यादव ने मांग की है कि यशवंत क्लब को खेल विभाग के अधीन किया जाए और फर्म और सोसायटी में इसका रजिस्ट्रेशन समाप्त किया जाए।

क्रिकेट मैदान को आईडीसीए को सौंपने की मांग

राकेश सिंह यादव के अनुसार यशवंत क्लब में मौजूद क्रिकेट मैदान को इंदौर जिला क्रिकेट संघ (आईडीसीए) को सौंप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आईडीसीए के पास क्रिकेट खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए कोई मैदान उपलब्ध नहीं है। इससे इंदौर के क्रिकेट खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में है। 

क्लब की सुविधाओं का दुरुपयोग

यादव ने आरोप लगाया कि यशवंत क्लब में मौजूद टेनिस, स्क्वैश, बास्केटबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल सुविधाओं का उपयोग शराबी और भू-माफिया अपने मनोरंजन के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लब की 14 एकड़ जमीन का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है, जो गलत है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव से की गई मांग 

  • क्रिकेट और फुटबॉल मैदान को आईडीसीए को सौंप दिया जाना चाहिए।
  • क्लब की 14 एकड़ जमीन के व्यवसायिक उपयोग पर रोक लगाई जानी चाहिए।
  • अवैध रूप से बनाए गए हॉल में शादी समारोह, प्रदर्शनी और व्यवसायिक पार्टियों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
  • आम लोगों के लिए वॉकिंग ट्रैक खोले जाने चाहिए।
  • सरकार को फर्म और सोसायटी से रजिस्ट्रेशन खत्म कर तीन साल के लिए 7 सदस्यों का संचालक मंडल बनाना चाहिए।
  • सदस्य बनाने की नीति बनाकर पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।यशवंत क्लब खेल गतिविधियों के लिए पंजीकृत है, इसलिए शराब और सिगरेट पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

यशवंत क्लब की स्थापना 1934 में इंदौर के महाराजा सर तुकोजी राव तृतीय होलकर के निर्देश पर की गई थी। यह क्लब उनके बेटे युवराज यशवंत राव होलकर के लिए बनाया गया था। कांग्रेस नेता का आरोप है कि 14 एकड़ में फैले इस क्लब की करोड़ों रुपए की जमीन का इस्तेमाल अब कुछ लोग शराब की दुकान के तौर पर कर रहे हैं।

You Might Also Like

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

February 4, 2025 February 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 03 सीटों की मंजूरी चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 03 सीटों की मंजूरी
Next Article प्रदेश को बनाया जाएगा झुग्गी मुक्त और प्रदेश में जापान की मदद से बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, मोहन कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले प्रदेश को बनाया जाएगा झुग्गी मुक्त और प्रदेश में जापान की मदद से बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, मोहन कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?