By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गिरते बाजार में भी बना सोना HERO, निवेशकों को दे रहा है जबरदस्त रिटर्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > व्यापार > गिरते बाजार में भी बना सोना HERO, निवेशकों को दे रहा है जबरदस्त रिटर्न
व्यापार

गिरते बाजार में भी बना सोना HERO, निवेशकों को दे रहा है जबरदस्त रिटर्न

Last updated: 2025/02/05 at 4:09 PM
Share
4 Min Read
गिरते बाजार में भी बना सोना HERO, निवेशकों को दे रहा है जबरदस्त रिटर्न
SHARE

GOLD सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार और वैश्विक बाजार में जब अनिश्चितता का माहौल है, तब सोना सबसे बड़ी सुरक्षित संपत्ति बनकर उभरा है और इसकी तेजी से बढ़ती कीमतें सीधे तौर पर यह साबित कर रही हैं। घरेलू वायदा बाजार में ही नहीं, सर्राफा बाजार में भी सोने की खुदरा कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

सोने ने कितना रिटर्न दिया?

वायदा बाजार की बात करें तो आज अप्रैल वायदा सोना 84,000 रुपये के पार पहुंच गया। सोने में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। MCX पर सोने ने 84,154 का नया रिकॉर्ड बनाया है। वैश्विक बाजार में भी सोने ने 2,884 डॉलर का रिकॉर्ड बनाया है। अगर रिटर्न की बात करें तो 7 दिनों में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। 1 महीने में 8 फीसदी से ज्यादा की जोरदार तेजी देखने को मिली है और एक साल में सोना 33 फीसदी से ज्यादा उछला है। एमसीएक्स पर आज सुबह अप्रैल अनुबंध वाला सोना करीब 400 रुपये की तेजी के साथ 84,187 पर कारोबार कर रहा था। वहीं फरवरी अनुबंध वाला सोना 813 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 84,400 के स्तर पर पहुंच गया था। मंगलवार को यह 83,586 पर बंद हुआ था। इस दौरान मार्च अनुबंध वाली चांदी 96 रुपये की तेजी के साथ 95,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी, जो कल 95,709 के स्तर पर बंद हुई थी।

सराफा बाजार में भी सोना नई ऊंचाई पर

ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मजबूत मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये की तेजी के साथ 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस साल सोना 1 जनवरी के 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6,410 रुपये या 8.07 प्रतिशत बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में भी लगातार पांचवें सत्र में तेजी रही और मंगलवार को यह 500 रुपये उछलकर 85,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी की कीमतों में पांच दिन की तेजी टूट गई और यह 500 रुपये गिरकर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोमवार को चांदी 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

क्यों महंगा हो रहा है सोना?

अबंस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO चिंतन मेहता के अनुसार, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सोमवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को सुरक्षित विकल्प माने जाने वाले इस धातु की ओर अधिक प्रीमियम पर रुख करना पड़ा। मेहता ने कहा, "भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती जा रही है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने सीमा पर सख्त कार्रवाई पर बातचीत के बाद कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को एक महीने के लिए रोक दिया है।" उन्होंने कहा, "इस बीच, चीन के केंद्रीय बैंक ने दिसंबर में लगातार दूसरे महीने अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि की है।"

You Might Also Like

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बड़ी कंपनियों का नया खेला

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

February 5, 2025 February 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हुआ पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी और एनटीपीसी में बिजली क्रय करने का अनुबंध मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हुआ पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी और एनटीपीसी में बिजली क्रय करने का अनुबंध
Next Article आबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी 20 लाख की शराब आबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी 20 लाख की शराब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?