By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ सरकार ने लांच किये ये 10 नई योजनाएं, बजट में किसे क्या मिला? जानिए…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ सरकार ने लांच किये ये 10 नई योजनाएं, बजट में किसे क्या मिला? जानिए…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ सरकार ने लांच किये ये 10 नई योजनाएं, बजट में किसे क्या मिला? जानिए…

Last updated: 2025/03/04 at 8:20 AM
Share
4 Min Read
CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ सरकार ने लांच किये ये 10 नई योजनाएं, बजट में किसे क्या मिला? जानिए…
SHARE

रायपुर: छत्तीगसढ़ सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का आम बजट 2025-26 प्रस्तुत करते हुए राज्य के लोगों के उत्थान और उन्हें सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ने के लिए 10 नए योजनाओं के शुरुआत का ऐलान किया है। सरकार ने अपने कार्यक्रम में जिन नए योजनाओं को शामिल किया है।

उनमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाय पास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेस फेलोशप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिचाई योजना, एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति) का क्रियान्वयन और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम और वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना शामिल है।

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने जनजातीय संभाग बस्तर के जिलों के लिए दिल खोलकर ऐलान किये है। पेश किये गये बजट के मुताबिक़ नक्सल प्रभावित जिलों को 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के तहत 50 करोड़, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 30 करोड़, पाम आयल की खेती के लिए 25 करोड़, बस्तर में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन, बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बस्तर मैराथन और बस्तर मड़ई के आयोजन का फैसला लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील संस्थानों, उद्योगों और अति विशिष्ट इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। साय सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ऐलान किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि सीआईएसएफ के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन यानि एसआईएसएफ के गठन का फैसला किया है। राज्य के इन अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य के पावर प्लांट, अंतर्राज्यीय हवाई अड्डे, मंत्रालय समेत अन्य महत्वपूर्ण इमारत, कोयला व अन्य खनन क्षेत्रों में किया जा सकेगा।

इसी तरह सरकार ने अपने बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का ऐलान किया है। इसी तरह रायपुर स्थित डॉ .भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में उन्नत कार्डियक संस्थान के उन्नयन, सरोना (रायपुर) और जनकपुर (मनेन्द्रगढ़) में 100 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की स्थापना, तखतपुर, बिलासपुर में 50 बिस्तरों वाले महिला बाल अस्पताल की स्थापना, मनेन्द्रगढ़ में मनोरोग अस्पताल, राखी, सरिया और कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन के साथ ही रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापन का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने बजट में परिवहन और यातायात को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अपने दूसरे बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब नगर पंचायत और नगर पालिका जैसे अपेक्षाकृत छोटे एवं मध्यम आकार के इलाकों में भी रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

March 4, 2025 March 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG Budget 2025-26 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, CM की उपस्थिति में बजट पर हुआ हस्ताक्षर… CG Budget 2025-26 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, CM की उपस्थिति में बजट पर हुआ हस्ताक्षर…
Next Article स्कूल शिक्षा विभाग को हाई कोर्ट से लगा झटका, निजी स्कूल अपने हिसाब से लेंगे 5वीं और 8वीं की परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग को हाई कोर्ट से लगा झटका, निजी स्कूल अपने हिसाब से लेंगे 5वीं और 8वीं की परीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?