By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नई लेदरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों को मुख्य अतिथियों के बीच संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नई लेदरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों को मुख्य अतिथियों के बीच संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई शपथ
छत्तीसगढ़राज्य

नई लेदरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों को मुख्य अतिथियों के बीच संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई शपथ

Last updated: 2025/03/07 at 10:57 AM
Share
3 Min Read
नई लेदरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों को मुख्य अतिथियों के बीच संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई शपथ
SHARE

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के नगर पंचायत नई लेदरी में शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अनेकों सम्माननीय अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति रही। यह आयोजन नगर पंचायत नई लेदरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के रूप में ऐतिहासिक बन गया। इस कार्यक्रम का उद्बोधन संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात माननीय अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री एवं जिला एमसीबी के प्रभारी मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माननीय श्री किरण सिंह देव की अध्यक्षता एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भरतपुर-सोनहत माननीया श्रीमती रेणुका सिंह, विधायक बैकुण्ठपुर माननीय श्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष एमसीबी माननीया श्रीमती चम्पादेवी पावले की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत नई लेदरी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विरेंद्र सिंह राणा को संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही नगर पंचायत नई लेदरी के वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 15 तक के सभी पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। वहीं सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और जनता की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के पश्चात मंचासीन अतिथियों को नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। समारोह का समापन नगर पंचायत नई लेदरी की (सीएमओ) श्रीमती अंजना वाईक्लिप द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी लोगों की सराहना की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गणों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत नई लेदरी के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नव निर्वाचित नेतृत्व ने लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जनता की सेवा का संकल्प लिया।

You Might Also Like

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..

March 7, 2025 March 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP News: विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिये राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन… MP News: विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिये राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन…
Next Article अंबिकापुर : रोजगार से समृद्धि की ओर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जगदीश गुप्ता बने सफल उद्यमी, 10 लोगों को दिया रोजगार अंबिकापुर : रोजगार से समृद्धि की ओर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जगदीश गुप्ता बने सफल उद्यमी, 10 लोगों को दिया रोजगार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?