By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में फैला रखी थी दहशत, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > ‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में फैला रखी थी दहशत, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा
छत्तीसगढ़राज्य

‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में फैला रखी थी दहशत, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा

Last updated: 2025/03/09 at 10:55 PM
Share
3 Min Read
‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में फैला रखी थी दहशत, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा
SHARE

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में दहशत फैला रखी थी. नवापारा गांव में एक व्यक्ति की हत्या के बाद घर की दीवार पर धमकी भरे संदेश लिखकर पूरे गांव को डराने वाला आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण अवैध संबंध था.

घटना 23-24 फरवरी की दरमियानी रात की है, जब ग्राम पकरिया नवापारा में 60 वर्षीय रामसिंह कंवर की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल रामसिंह की अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई. हमले के बाद इलाके में दहशत तब बढ़ गई जब घर की दीवारों पर धमकी भरे संदेश मिले.

इन संदेशों में लिखा था “रामसिंह के बेटे जगदीश का नाम, कलयुग के कल्कि, झूठ बोलना पाप है”. इसके बाद 26 फरवरी को एक और धमकी लिखी गई, जिसमें लिखा था “अगला टारगेट मोनू, कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्याएं और होने वाली हैं, पुलिस आरोपी की खोजबीन से दूर रहे”. इन धमकियों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया.

26 सदस्यीय टीम ने आरोपी को दबोचा
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 26 सदस्यीय विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई. पुलिस ने हर एंगल से जांच की और पाया कि मृतक का बेटा जगदीश गांव की एक महिला से अवैध संबंध में था और उसी महिला का आरोपी विकास यादव से भी संबंध था. जब आरोपी को यह पता चला तो उसने जगदीश को मारने की योजना बनाई.

हत्या से दो महीने पहले विकास यादव ने एक धारदार हथियार बनाया और वारदात की रात जगदीश को मारने उसके घर पहुंचा. लेकिन जगदीश के न मिलने पर उसने उसके पिता रामसिंह कंवर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे और खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने लगा. इसके अलावा, वह बार-बार गांव जाकर लोगों के डर का जायजा भी लेता था. जब पुलिस ने जगदीश से पूछताछ तेज की, तो आरोपी ने एक और चाल चलते हुए श्मशान घाट में एक पत्र और हथियार छोड़कर शक को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की.

फिल्म देखकर रची थी खतरनाक साजिश
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ‘कल्कि अवतार’ फिल्म देखकर हत्या की योजना बनाई थी. फिल्म से प्रभावित होकर उसने हत्या करने, डर फैलाने और पुलिस को गुमराह करने की पूरी रणनीति तैयार की. लेकिन अंततः पुलिस की गहरी जांच के बाद वह अपने ही जाल में फंस गया और गिरफ्तार कर लिया गया.

You Might Also Like

भगवान परशुराम के नाम पर होगा दुर्ग का कुआं चौक, महापौर से मिले सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि…

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..

सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….

महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…

March 9, 2025 March 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला पूरा, टीम इंडिया ने 4 विकेट से हराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला पूरा, टीम इंडिया ने 4 विकेट से हराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

भगवान परशुराम के नाम पर होगा दुर्ग का कुआं चौक, महापौर से मिले सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?