By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रायन लारा और सचिन होंगे आमने-सामने, आज इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > ब्रायन लारा और सचिन होंगे आमने-सामने, आज इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल
छत्तीसगढ़राज्य

ब्रायन लारा और सचिन होंगे आमने-सामने, आज इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल

Last updated: 2025/03/16 at 9:35 AM
Share
3 Min Read
ब्रायन लारा और सचिन होंगे आमने-सामने, आज इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल
SHARE

रायपुर

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का सफर अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दिग्गजों की इस लीग का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 16 मार्च को सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स और ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अब फाइनल में भी रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

1983 के बाद पहली बार फाइनल में भारत बनाम वेस्टइंडीज
इस महामुकाबले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत और वेस्टइंडीज किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में 1983 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। आखिरी बार दोनों टीमें 1983 विश्व कप फाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार विश्व कप जीता था। अब 42 साल बाद, एक बार फिर क्रिकेट के दो दिग्गज देश फाइनल में आमने-सामने होंगे।

सचिन की टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार
इंडिया मास्टर्स ने IML 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ 4 रन से रोमांचक जीत के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।

टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ चौथे मैच में हार से टीम की लय थोड़ी प्रभावित हुई। इसके बावजूद इंडिया मास्टर्स ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से हराकर लीग चरण में दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके बाद, सचिन तेंदुलकर की टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 94 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर किया फाइनल में प्रवेश
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने भी शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स को हराकर जबरदस्त आगाज किया। हालांकि, इसके बाद टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स के खिलाफ हार के बावजूद, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 29 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसके बाद, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका मास्टर्स को 6 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब फाइनल में लारा की टीम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

You Might Also Like

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

March 16, 2025 March 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 476 करोड़ रुपए लागत के सीवरेज कार्यों का किया भूमि-पूजन… मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 476 करोड़ रुपए लागत के सीवरेज कार्यों का किया भूमि-पूजन…
Next Article रायपुर समेत 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी रायपुर समेत 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?