By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, कुछ घंटों में ही पाया काबू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, कुछ घंटों में ही पाया काबू
छत्तीसगढ़राज्य

कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, कुछ घंटों में ही पाया काबू

Last updated: 2025/03/17 at 6:43 PM
Share
7 Min Read
कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, कुछ घंटों में ही पाया काबू
SHARE

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर संभाली राहत एवं बचाव कार्य की कमान
12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से आग पर पाया गया काबू, 200 लोगों से अधिक की टीम आग बुझाने में लगी रही
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल की अगुवाई में शहर के पूरे पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए संभाला मोर्चा
आग पर काबू पाने फायर ब्रिगेड के लिए नगर निगम ने बनाए 4 रिफिलिंग प्वाइंट
इलेक्ट्रिक मटेरियल में आग लगने से बुझाने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
वेयर हाउस से लगे गजानंदपुरम में सबसे पहले शुरू किया गया राहत एवं बचाव कार्य
घटना से नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
नगर सेना की टीम फायर ब्रिगेड के साथ घटना स्थल पर स्टैंड बाय पर तैनात

रायगढ़। 17 मार्च की सुबह कोतरा रोड स्थित सीएसपीडीसीएल के एरिया सब स्टेशन के वेयर हाउस में भीषण आग लग गई थी जिस पर कुछ घंटों की मेहनत के बाद काबू पा लिया गया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।

सोमवार 17 मार्च की सुबह 9.30 बजे कोतरा रोड के विद्युत सब स्टेशन में आग लग गई। यह आग वेयर हाउस में रखे गए ट्रांसफॉर्मर्स और इलेक्ट्रिक केबल में लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट करते हुए आग को काबू करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शहर के सभी थानों से सुरक्षा बल को घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए।

नगर सेना और नगर निगम की टीमें फायर ब्रिगेड और वॉटर टैंकर के साथ वेयर हाउस में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही जिले के अन्य उद्योगों जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू, एनटीपीसी, अदानी, मोनेट से भी तत्काल फायर ब्रिगेड बुलवाए गए। कलेक्टर श्री गोयल भी तत्काल घटनास्थल से लगे गजानंदपुरम कॉलोनी पहुंचे। रिहायशी इलाका होने के चलते जरूरी था कि यहां सबसे पहले सुरक्षा के इंतेजाम किए जाएं। वेयरहाउस की दीवार से लगे घरों को खाली कराया गया। लोगों को घरों से सिलेंडर निकालने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम यहां राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। कॉलोनी की ओर से फायर ब्रिगेड के जरिए आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आगे कॉलोनी की ओर न फैले। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कॉलोनी और घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जरूरी दवाओं के साथ तैनात रखा गया था। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के इंतेजाम सुनिश्चित किए जा रहे थे।

वेयर हाउस में आग बुझाने के लिए नगर सेना, उद्योगों के फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम, सुरक्षा बल, सीएसपीडीसीएल सहित करीब 200 लोगों से अधिक की टीम लगी रही। जिला सेनानी श्री बी. कुजूर ने बताया कि यहां करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी थी। इसके अलावा जांजगीर, सक्ती, कोरबा और दुर्ग से भी दमकल की गाडिय़ां भी एहतियातन बुलवाई गई थी। हालांकि उनके पहुंचने से पहले रायगढ़ में मौजूद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से आग पर काबू पा लिया गया था। चूंकि आग इलेक्ट्रिक मैटेरियल्स में लगी थी इसलिए पानी के साथ फोम का इस्तेमाल आग बुझाने में किया गया है। आग को नियंत्रित करने के बाद केबल्स को हटाकर भी आग बुझाया गया। इस घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के साथ नगर निगम से करीब 70 लोगों की टीम जेसीबी और टैंकर्स के साथ जुटी हुई थी। जेसीबी से वेयर हाउस के कैंपस में फायर ब्रिगेड के आने-जाने के लिए दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया गया। जिससे चारों ओर से आग पर काबू पाया जा सके। फायर बिग्रेड की गाडिय़ों में पानी भरने के लिए नगर निगम ने 4 रिफिलिंग प्वाइंट बनाए थे। वहीं होटल ट्रिनिटी ने भी पानी रिफिल करने में सहयोग प्रदान किया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी व उनकी टीम ने उद्योगों और अन्य जिलों से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के लिए समन्वय कर जरूरी इंतेजाम किए गए। वहीं नगर निगम के द्वारा आग बुझाने में लगे लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पेयजल, भोजन, नाश्ते और उनके रुकने सहित अन्य जरूरी इंतेजाम करवाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शहर की सभी थानों के टीआई और स्टाफ को घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया था। सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर श्री अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी मुख्यालय श्री सुशांतो बनर्जी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। ट्रैफिक पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी भी डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने और फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में व्यवस्था बनाने में लगी हुई थी।

एसईसीएसपीडीसीएल श्री मनीष तनेजा ने बताया कि वेयर हाउस में रखे गए फेल्ड ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिक केबल में आग लगी है। उन्होंने बताया कि अभी के आंकलन में करीब 150 फेल्ड ट्रांसफार्मर आग लगने से नष्ट हुए हैं। जिला सेनानी श्री बी.कुजूर ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। केबल्स को हटाकर सुनिश्चित किया जा रहा है कि आग पूरी तरह से बुझ जाए। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझने तक टीम यहां तैनात रहेगी और फायर ब्रिगेड को भी स्टैंड बाय पर रखा जाएगा।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..

‘लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण’ के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश….

March 17, 2025 March 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गर्मी में सार्वजनिक प्याऊ लगाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गर्मी में सार्वजनिक प्याऊ लगाने के दिए निर्देश
Next Article राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम अभियान‘ अंतर्गत किया पौधारोपण राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम अभियान‘ अंतर्गत किया पौधारोपण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण’ के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?