By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मारे गए माओवादियों में 18 की हुई पहचान, 93 लाख का था इनाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > मारे गए माओवादियों में 18 की हुई पहचान, 93 लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़राज्य

मारे गए माओवादियों में 18 की हुई पहचान, 93 लाख का था इनाम

Last updated: 2025/03/21 at 10:25 PM
Share
6 Min Read
मारे गए माओवादियों में 18 की हुई पहचान, 93 लाख का था इनाम
SHARE

बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 14 महिला माओवादियों सहित कुल 26 वर्दीधारी माओवादी मारे गए. इस मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के एक आरक्षक राजूराम ओयाम भी शहीद हो गए. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद की गई. वहीं आज नक्सलियों के शव को लेकर जवान बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचे. मारे गए 18 माओवादियों की शिनाख्त हो गई है, इन सभी पर 93 लाख रुपये का इनाम घोषित था. शेष मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के कोय 2, प्लाटून नंबर 13 और दरभा डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद बीजापुर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सुकमा डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया. 20 मार्च को सुबह करीब 7 बजे अंडरी के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, जो रुक-रुक कर शाम तक चली.

मारे गए माओवादियों की पहचान
मुठभेड़ में मारे गए 26 माओवादियों में से 18 की प्रारंभिक पहचान कर ली गई है, जबकि शेष की शिनाख्त जारी है. मृतकों में डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) सीतो कड़ती (8 लाख का इनाम), पांच एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और तीन पीपीसीएम (प्लाटून पार्टी कमेटी मेंबर) शामिल हैं. इसके अलावा नौ पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) प्लाटून मेंबर भी मारे गए, जिनमें से प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम था.

बरामद हथियार और सामग्री
घटनास्थल से एके-47, स्नाइपर एसएलआर, इंसास राइफल, 303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर सहित बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए. इसके साथ ही माओवादी वर्दी, साहित्य, दवाइयां, बैटरी, रेडियो और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई.

मुठभेड़ में मारे गए 18 माओवादियों की जानकारी

    सीतो कड़ती – निवासी मुण्डेर, थाना मिरतुर; पदनाम – DVCM, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम – ₹8 लाख
    सुकई हपका – निवासी काकेकोरमा, थाना बीजापुर; पदनाम – ACM, इनाम – ₹5 लाख
    सुक्की पूनेम – निवासी पुसनार, थाना गंगालूर, पदनाम – ACM, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम – ₹5 लाख
    कांती लेकाम – निवासी पेद्दापाल, पदनाम – ACM, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम – ₹5 लाख
    मधु कुंजाम – निवासी रामपुर, थाना गंगालूर, पदनाम – ACM, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम – ₹5 लाख
    सुखराम ओयाम – निवासी मिरतुर, थाना मिरतुर, पदनाम – ACM, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम – ₹5 लाख
    कोसी पूनेम – निवासी कोकरा, थाना बीजापुर, पदनाम – PPCM, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    वागा – निवासी बेचापाल, थाना मिरतुर, पदनाम – PPCM, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    बुधरू पूनेम – निवासी मुनगा, थाना गंगालूर, पदनाम – PPCM, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    आयते हेमला – निवासी कोकरा, थाना बीजापुर, पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    लच्छी पूनेम – निवासी डोडीतुमनार, थाना गंगालूर, पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    जुगनी – निवासी भैरमगढ़; पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    सरिता – निवासी बेलमनेण्ड्रा, थाना आवापल्ली, पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    नंदा – निवासी मुतवेंडी, थाना गंगालूर, पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    जितेंद्र – निवासी फरसेगढ़ क्षेत्र, पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    मोटू पोड़ियामी – निवासी हकवा, थाना मिरतुर, पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    लखमा ओयाम – निवासी पीड़िया, थाना गंगालूर, पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख
    मंगू ओयाम – निवासी पीड़िया, थाना गंगालूर, पदनाम – PLGA प्लाटून मेंबर, प्लाटून नंबर-13, इनाम – ₹5 लाख

शहीद जवान को श्रद्धांजलि
मुठभेड़ में डीआरजी का जवान राजूराम ओयाम वीरगति को प्राप्त हुआ. उनके पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया, जहां 21 मार्च को सुबह 10 बजे नई पुलिस लाइन स्थित शहीद वाटिका में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

80 दिनों में 97 माओवादी ढेर
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास के लिए सुरक्षा बल मजबूत मनोबल के साथ कार्य कर रहे हैं. इस साल के पहले 80 दिनों में बस्तर संभाग में 97 हार्डकोर माओवादी मारे गए हैं, जिनमें से 82 बीजापुर जिले से हैं. उन्होंने माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की.

माओवादी संगठन में बढ़ रही अंदरूनी कलह
अधिकारियों ने बताया कि माओवादी संगठन में आपसी अविश्वास और कलह बढ़ रही है, जिसके चलते सदस्य एक-दूसरे की हत्या भी कर रहे हैं. इलाके में सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और विकास कार्यों से माओवादियों का प्रभाव कम हो रहा है.

You Might Also Like

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश…

संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित, चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि….

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू…..

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….

March 21, 2025 March 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राजनांदगांव में करीब दो करोड़ की अवैध शराब पर चला बुलडोजर राजनांदगांव में करीब दो करोड़ की अवैध शराब पर चला बुलडोजर
Next Article विश्व जल दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान… विश्व जल दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित, चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?